MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • किसी जमाने में 90 किलो था नीता अंबानी का वजन...रोज चुकंदर का जूस पीकर किया वेट लॉस, 57 की उम्र में हैं फिट

किसी जमाने में 90 किलो था नीता अंबानी का वजन...रोज चुकंदर का जूस पीकर किया वेट लॉस, 57 की उम्र में हैं फिट

हेल्थ डेस्क. मोटापा एक गंभीर समस्या है। बड़ी उम्र के लोग मोटापे के शिकार हो तो वो वजन घाटने की कोशिश नहीं करते। लेकिन कुछ सेलिब्रिटीज ने 40 के बाद की उम्र में फिटनेस के मामले में युवाओं को टक्कर दे रखी है। अनिल कपूर, नीता अंबानी, शिल्पा शेट्टी, फरदीन खान, अदनान सामी मिलिंद शोमण जैसे सितारे इसके उदाहरण हैं। अपने फेवरेट सेलिब्रिटीज को देखकर लोग सोचने लगते हैं कि ये अपने आपको कैसे फिट रखते हैं? इसमें बिजनेस वुमन और देश के सबसे बड़े बिजनेसमेन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) भी शामिल हैं। नीता की फिटनेस और चेहरे का ग्लो महिलाओं को सोचने को मजबूर करता है कि वो 57 की उम्र में वह इतनी फिट और खूबसूरत कैसे दिखती हैं? एक जमाने में नीता अंबानी का वजन 90 किलो हुआ करता था। उन्होंने कुछ सीक्रेट चीजों को फॉलो करके खुद को सुपरफिट बनाया। इसलिए हम आज नीता अंबानी के वेट लॉस की स्टोरी लेकर आए हैं- 

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 24 2021, 05:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113

नीता अंबानी को महंगे ब्रांड के सैंडल का काफी शौक है। वे दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स की सैंडल पहनती है। इनकी शुरुआती कीमत ही तकरीबन 5 लाख रुपए होती है। नीता अंबानी Pedro, Garcia, Jimmu Chu, Palomoda, Marlin जैसे ब्रांड्स के शूज और सैंडल पहनना पसंद करती हैं।   
 

213

कुछ साल पहले एक इंटरव्यू के दौरान नीता ने बताया था कि जब उनकी शादी हुई थी तो उनका वजन 47kg था लेकिन जब तीन बच्चे हो गए तो यह वजन बढ़कर 90kg तक पहुंच गया था।

313

जब नीता से पूछा गया कि आपका वजन घटने के लिए कौन रिस्पॉन्सिबल है। उन्होंने साफ कहा कि कोई और नहीं, बल्कि मेरा छोटा बेटा अनंत इसके पीछे की प्रेरणा है। छोटे बेटे ने उन्हें वजन घटाने और फिट रहने में काफी साथ दिया है।

413

नीता अंबानी ने वजन घटाने के लिए क्या किया?

 

नीता अंबानी ने इस उम्र में भी खुद को बेहद फिट रखा हुआ है और इसके पीछे का सीक्रेट है उनकी डायट और लाइफस्टाइल में बदलाव। नीता अंबानी ने वजन कम करने के लिए बहुत अधिक फलों, सब्जियों और नट्स का सेवन करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही वह नियमित एक्सरसाइज भी करती हैं। जिसमें योग, स्विमिंग और जिम में वर्कआउट शामिल हैं।

513

नीता रोज सुबह 40 मिनट एक्सरसाइज, योग और स्वीमिंग करती हैं। इससे उनकी फैट बर्निंग प्रॉसेस तेज होती है जिससे ज्यादा से ज्यादा कैलोरी कम करने में मदद मिलती है। काम खत्म हो जाने के बाद नीता शाम को 30 मिनट की एक्सरसाइज और योग करती हैं। 

613

फिटनेस एक्सपर्ट्स की मानें तो वजन घटाने के लिए सबसे बेस्ट एक्सरसाइज रनिंग को माना जाता है। इससे काफी मात्रा में कैलोरी बर्न की जा सकती है। साथ ही अगर डाइट पर ध्यान दिया जाए तो इससे तेजी से वजन घटाया जा सकता है। नीता ने भी रनिंग और डाइट पर ध्यान देकर खुद को फिट बनाया है। 

713

नीता दिन की शुरुआत बादाम और अखरोट खाकर करती हैं। सुबह के नाश्ते में एग वाइट ऑमलेट लेती हैं। साथ ही दिनभर में अपनी डाइट में कई हेल्दी चीजों को शामिल करती हैं। इनमें कार्ब्स (कार्बोहाइड्रेट) की मात्रा काफी कम रहती है। 

813

लंच टाइम में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां और सूप शामिल करती हैं। शाम 4:30 बजे के करीब पनीर या प्रोटीन रिच स्नैक्स लेती हैं। रात के डिनर में हरी सब्जी, सूप और स्प्राउट्स को शामिल करती हैं।

913

चुकंदर के जूस से घटाया वजन

 

चुकंदर ने नीता अंबानी का वजन कम करने में काफी मदद की है। नीता अंबानी अपना वजन कम करने के लिए हर दिन एक से दो ग्लास चुकंदर का जूस पीती हैं। चुकंदर का जूस ना सिर्फ बॉडी को डिटॉक्स करता है बल्कि पेट को साफ रखने का भी काम करता है। इसमें वसा ना के बराबर होता है और कैलोरी भी काफी कम मात्रा में होती है। जिससे यह वजन कम करने में काफी हेल्पफुल होता है। चुकंदर  न्यूट्रिएंट्स से भरा होता है। 

1013

चुकंदर में एंटीऑक्सिडेंट गुण भी होते हैं, जो फैट को जमा नहीं होने देते हैं और शरीर से विषाक्त पदार्थों को कम करने में मदद करते हैं, जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है। इसमें बहुत सारे मिनरल्स भी होते हैं, जो हेल्दी जीवन को बढ़ावा देते हैं और आपके ब्लड प्रेशर लेवल को कम कर सकते हैं।

1113

क्लासिकल डांस प्रैक्टिस करती हैं नीता अंबानी

 

खुद को फिट रखने के लिए नीता अंबानी डांस करती हैं। डांस करने से भी काफी मात्रा में कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। क्लासिकल नृत्य में उन्हें महारथ हासिल है। स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान वह कई बार लोगों को अपने डांस से हैरान कर चुकी हैं। नीता अंबानी ने भरतनाट्यम जैसे क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ली है। उनके रूटीन में नियमित रूप से डांस अभ्यास शामिल है। नृत्य आपमें धीरज, और संतुलन को बढ़ावा देता है बल्कि आपको तनाव से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा आपकी बॉडी को शेप में रखने में भी डांसिंग काफी हेल्पफुल होती है।

1213

मां-बेटे ने एक साथ वेट लॉस करके पाई फिटनेस

 

नीता अंबानी का जब वजन जब बढ़कर 80 किलो पहुंच गया था तब उन्होंने वापस से अपनी फिटनेस की और ध्यान दिया। अपनी फिटनेस के साथ उन्होंने बेटे अनंत की भी मदद की। अनंत मोटापे के शिकार थे। इसिलए उन्होंने रेगुलर जिम जाने से लेकर डायट पर फोकस किया। मिसेज अंबानी ने वेट लॉस जर्नी के लिए बेटे अनंत से प्रेरणा ली। वेट लॉस जर्नी में मां-बेटे ने एक-दूसरे को खूब प्रोत्साहित किया।

1313

नीता अंबानी ने एक बार कहा था- 'अनंत की मां होने के नाते, मैंने भी अपना वजन कम कर लिया। वजन कम करने की दिशा में वह मेरा सबसे बड़ा प्रेरणास्त्रोत था। क्योंकि हम अभी भी मोटापे से लड़ रहे हैं। कई ऐसे बच्चे हैं जो मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं और उनकी माताएं इसे स्वीकार करने में आज भी शर्म महसूस करती हैं।'
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Earwax Cancer Test: कान का मैल बताएगा कैंसर का सच? ब्राज़ील की स्टडी ने वैज्ञानिकों को चौंकाया
Recommended image2
Ayushman Card List Hospital: मुफ्त इलाज वाले अस्पताल, भर्ती होने से पहले यह जांच लें-बचेगा बिल
Recommended image3
Oral Cancer Symptoms: शरीर में दिखें इस तरह के लक्षण तो हो जाएं अलर्ट
Recommended image4
Budget 2026: बायोफार्मा शक्ति स्कीम क्या है? जानें 10,000 करोड़ की स्कीम की पूरी डिटेल
Recommended image5
आप दवा ले रहे हैं, फिर भी ठीक नहीं हो रहे? आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताई असली वजह
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved