MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • क्या रेड वाइन पीने से होती है लंबी उम्र और दिल रहता है स्वस्थ्य, यहां जानें पूरा सच

क्या रेड वाइन पीने से होती है लंबी उम्र और दिल रहता है स्वस्थ्य, यहां जानें पूरा सच

हेल्थ डेस्क. पिछले कुछ दशकों से रेड वाइन पीने का चलन बढ़ा है। इसके पीछे वजह इसे लेकर जुड़ी बाते हैं। रेड वाइन के बारे में कहा जाता है कि इसे पीने से दिल स्वस्थ्य रहता है और उम्र लंबी होती है। इतना ही नहीं यह स्किन को जवां रखता है। जिसकी वजह से महिलाएं भी इसका सेवन करने लगी हैं। हालांकि अभी भी कई लोग इसे शराब मानते हैं और हेल्थ के लिए नुकसानदायक बताते हैं। तो चलिए नीचे बताते हैं रेड वाइन के बारे में और इसे पीने के फायदे और नुकसान को लेकर जुड़ी बातें... 

2 Min read
Nitu Kumari
Published : Dec 28 2022, 02:20 PM IST| Updated : Dec 28 2022, 02:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

वैसे तो कोई भी नशीला पदार्थ हेल्थ के लिए बुरा ही होता है। लेकिन अगर किसी भी नशीले पदार्थ को एक खास मात्रा में दवा के रूप से सेवन किया जाए तो वह फायदेमंद होता है। वाइन पर भी यह लागू होता है। वाइन में पॉलीफेनोल्स  पाया जाता है। जो सेहत के लिए फायदेमंद बताया गया है।

28

पॉलीफेनोल्स  एक यौगिक होते हैं जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इसके कई सारे फायदे होते हैं। रेड वाइन में इसकी मात्रा काफी पाई जाती हैं। पॉलीफेनोल्स डायबिटीज, न्यूरोडीजेनेरेटिव डिजीज, हार्ट रोग, डाइजेशन संबंधी समस्याओँ और वेट लॉस से जुड़ी प्रॉब्लम्स को दूर करती है। 

38

इटली के वैज्ञानिक अल्बर्टो बर्टेली ने कहा कि सीमित मात्रा में रेड वाइन को पीने से दिल की बीमारी से लोग दूर रहते हैं। उन्होंने खाने से पहले 160 मिलीलीटर वाइन पीने की सलाह दी। 

48

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रेड वाइन में कई केमिलकल ऐसे होते हैं जो लोगों को अल्जाइमर बीमारी से भी बचाता है। रेड वाइन में आयरन, विटामिन बी 6, मैग्नीशियम और विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें  प्रोएंथोसायनीडीन्स और रेस्वेराट्रोल होता है जो इम्युनिटी को बढ़ाने का काम करता है।

58

कम या सीमित मात्रा में रेड वाइन का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम किया जा सकता है। जिसकी वजह से खून में गुड कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल का लेवल बना रहता है।

68

वाइन स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। वाइन को स्किन पर लगाते हैं तो यह त्वचा में मौजूद डेड स्किन को हटाता है और उसे कोमल और नरम बनाता है। वाइन फेसपैक आप लगा सकते हैं।है।

78

रेड वाइन अंगूर से बनाई जाती है। इसके लिए काले या लाल अंगूरों का उपयोग होता है। इसके कई प्रकार हैं। जिसकी कीमत अलग-अलग होते हैं। 

88

वाइन के कई फायदे हैं। लेकिन अगर आप शराब का सेवन नहीं करते हैं तो इसे पीने से बचें। क्योंकि सेहत को फायदा पहुंचाने के लिए और भी बहुत चीज हैं जो नशीली नहीं होती है। 

और पढ़ें:

ऑनलाइन प्यार का हुआ ऐसा अंजाम,5 लाख रुपए भी गंवाए और...

New Year 2023: नए साल की पार्टी पर फैमिली संग खेलें ये 5 मजेदार गेम्स,सेलिब्रेशन का रंग होगा दोगुना

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved