- Home
- Lifestyle
- Health
- Round-up 2021: कोरोना ही नहीं इस साल इन 5 बीमारियों ने मचाया कोहराम, डेंगू ने ली इतनी जानें
Round-up 2021: कोरोना ही नहीं इस साल इन 5 बीमारियों ने मचाया कोहराम, डेंगू ने ली इतनी जानें
हेल्थ डेस्क: कोरोना महामारी के कारण लगभग 2 साल लोगों के लिए बेहद बुरे रहे हैं। खासकर साल 2021 में तो इस महामारी ने तबाही मचा दी। इस साल ने शुरुआत में ही लोगों को अच्छे अनुभव नहीं दिए। लाखों लोग कोरोना के चलते दुनिया को अलविदा कह गए। लेकिन 2021 में सिर्फ कोरोना ही नहीं बल्कि ऐसी 5 बीमारियों ने लोगों को परेशान किया और पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। आइए आज आपको राउंड अप 2021 (Round Up 2021) में हम आपको उन्हीं बीमारियों के बारे में बताते हैं, जिसने 2021 में लोगों का जीना मुश्किल कर दिया...

2019 में चीन के बुहान से निकला कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे और ताकतवर होता गया और 2021 में जो इसके डेल्टा वैरिएंट ने तबाही मचा दी। वैसे तो डेल्टा वैरिएंट सबसे पहले अक्टूबर 2020 में भारत में सामने आया था, लेकिन इसने भारत में कहर कुछ महीनों के बाद अप्रैल 2021 में मचाया। यह अभी तक के कोरोना का सबसे प्रबल वैरिएंट है।

कोरोना के साथ ही इस साल डेंगू ने भी खूब कहर बरपाया। देश की राजधानी दिल्ली में तो डेंगू के 9,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए। वहीं, एक सिविक रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन पूरे देश में 123106 डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक कुल 15 मौतें हुई हैं। जबकि, 2020 में डेंगू से केवल 1 व्यक्ति की मौत हुई थी।
कोरोना की दूसरी लहर के साथ ही हजारों लोगों को ब्लैक फंगस ने अपना शिकार बनाया। इस साल देश में ब्लैक फंगस के 11 हजार से ज्यादा मामले सामने आए है और 50 मौतें दर्ज हुई हैं। ब्लैक फंगस कोरोना वायरस से ठीक हुए लोगों में साइड इफेक्ट्स के रूप में सामने आया था। जिसमें आंखों में इंफेक्शन के साथ ही आंखों की रोशनी चली जाती है।
हाल ही में देश में एक बार फिर बर्ड फ्लू ने दस्तक दी है। केरल में इसके कई मामाले सामने आए, जिसके बाद एक दिन में 11,268 बत्तखों को मार दिया गया। अगर बर्ड फ्लू के और मामले मिलते है तो 28,000 से 35,000 पक्षियों को मारा जाएगा। बता दें कि पिछले साल भी कोरोना की दहशत के बीच बर्ड फ्लू का खतरा मंडराया था।
इस साल अफ्रीका में पाए गए कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन ने दिसंबर महीने में भारत में दस्तक दे दी है। ये साल जाते-जाते कोरोना की तीसरी लहर हमें देकर जा सकता है। अबतक ओमीक्रॉन भारत, अमेरिका, ब्रिटेन समेत दुनिया के 77 देशों में दस्तक दे चुका है। इस नए वैरिएंट (B.1.1.529) को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने वैरिएंट ऑफ कंसर्न बताया है। इसे डेल्टा वैरिएंट से भी अधिक तेजी से फैलने वाला वैरिएंट कहा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Round UP 2021: वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले Top-10 बल्लेबाजों में एक भी भारतीय नहीं, आयरलैंड के 3 खिलाड़ी
खबरें... जिनकी वजह से हमेशा याद रहेगा साल 2021, जानें जाते हुए साल की ये कभी ना भूलने वाली बातें
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.