MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pune Crime News
Unacademy Story
Karnataka Global Connect
Rohini Murder
Yasin Malik News
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
UN Intervention Alert
Egypt Bus Accident
AIIMS Delhi News
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • Covid-19 New Variant: 5 से 14 साल के बच्चों में बढ़ रहा Omicron का खतरा, WHO यूरोप ने दी चेतावनी

Covid-19 New Variant: 5 से 14 साल के बच्चों में बढ़ रहा Omicron का खतरा, WHO यूरोप ने दी चेतावनी

हेल्थ डेस्क : कोरोनावायरस का Omicron वैरिएंट पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। अब तो भारत में भी इसके लगातार मरीज मिलते जा रहे हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) यूरोप ने चेतावनी दी है कि 5 से 14 साल के बच्चों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कई देशों में बच्चों में संक्रमण के मामले 2 से 3 गुना बढ़े हैं। इससे पहले WHO ने इसे चिंता की विषय बताया था। ऐसी स्थिति में जब बच्चों को वैक्सीन भी नहीं लगी, तो क्या है उनके लिए खतरनाक है? आइए आपको बताते हैं, क्या कहता है WHO और इससे कैसे बचाव करें...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 08 2021, 12:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के 21 देशों में 432 से ज्यादा मामले आ चुके है और लगातार ये संक्रमण बढ़ाता जा रहा है। इस बीच मंगलवार को WHO के यूरोप ऑफिस ने बताया कि 5 से 14 साल के बच्चों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यूरोप के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. हैंस क्लूज ने चिंता जताई कि यूरोप के कई देशों में बच्चों में संक्रमण के मामले दो से तीन गुना बढ़ गए हैं। हालांकि, इस दौरान बच्चों को कम गंभीर संक्रमण का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, बच्चों को वैक्सीन नहीं लगी है तो ऐसे लोगों को गंभीर बीमारी होना या मौत होने का खतरा 10 गुना ज्यादा बढ़ जाता है। साथ ही बच्चों से बीमारियां फैलने का खतरा भी ज्यादा रहता है।

39

उन्होंने ये भी कहा कि 'वैक्सीनेशन से राहत मिली है और पिछले पीक की तुलना में मौतों की संख्या भी कमी है। लेकिन 53 देशों में पिछले दो महीनों में कोरोना के मामले और मौतों की संख्या दोगुनी हो गई है।' उन्होंने ये भी कहा कि, 'यूरोप और मध्य एशिया में डेल्टा वैरिएंट के मरीज अब भी मिल रहे है और हम जानते हैं कि वैक्सीन गंभीर बीमारी और मौतों को रोकने में प्रभावी है।' नए वैरिएंट पर उन्होंने कहा कि 'अभी ये देखा जाना बाकी है कि ओमीक्रॉन ज्यादा गंभीर है या कम।'

49

इस बीच राहत की खबर ये है कि स्पेन ने 5 से 11 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने की मंजूरी दे दी है। 15 दिसंबर से बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू होगा। इसके अलावा यूरोप के कई देशों में पहले से ही बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। 
 

59

हालांकि, भारत में अभी तक बच्चों की वैक्सीन को लेकर कोई खबर नहीं है। ऐसे में बच्चों की देखरेख करना और ज्यादा जरूरी हो गया। डॉक्टर्स का कहना है कि ओमीक्रॉन से डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी रखें। बच्चों को किसी ऐसी जगह पर न ले जाएं जहां पर बहुत ज्यादा भीड़ हो। 

69

अगर ऑनलाइन क्लासेस नहीं है, तो बच्चों को स्कूल भेजते समय सावधानी बरते। डबल मास्किंग के साथ फेस शील्ड और बार-बार हाथों को धोने और सैनेटाइज करने की आदात डालें। हो सकें तो कुछ दिनों के लिए ऑनलाइन क्लासेस ही अटेंड करवाएं।

79

बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि ठंड में वैसे ही बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में उन्हें हेल्दी खिलाकर ही उन्हें संक्रमण से बचाया जा सकता है। बच्चों की डाइट में विटामिन्स की पूर्ति के लिए उन्हें 2 कटोरी हरी सब्जियां और 2 मौसमी ताजे फल जरूर खाएं। साथ ही रोजाना 35 से 40 मिनट धूप का सेवन करवाएं।

89

अगर किसी बच्चे में सिरदर्द और थकान ज्यादा समय तक दिखे तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं, क्योंकि ये ही ओमीक्रॉन के माइल्ड लक्षण है। पहले वैरिएंट की तरह इसमें संक्रमित लोगों को स्वाद या गंध का नुकसान नहीं होता है। लेकिन उन्हें हल्की खांसी हो सकती है, इसलिए जरा सी भी लापरवाही ना बरते।
 

99

याद रखें कि जिस मुश्किल दौर से पूरी दुनिया कोरोना की सेकेंड वेव के दौरान गुजरी थी वो हालात फिर ना बनें, इसके लिए सावधानी बरते और कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें।

ये भी पढ़ें- तो इस वजह से बच्चों को कान पकड़कर उठक-बैठक लगावते हैं टीचर, सजा नहीं, ब्रेन को शार्प करती है ये 8 चीजें

Health Tips: जिसे समझ रहे है सीने की जलन वो हो सकता है हार्ट अटैक का संकेत, नजर अंदाज ना करें ये लक्षण

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Water Diet: 15 दिन सिर्फ पानी पीकर 20 किलो घटाया, अब 'पेंगुइन' की तरह चलती है महिला, दिमाग पर हुआ बुरा असर
Recommended image2
नाखूनों पर सफेद निशान क्यों पड़ते हैं? वजह कैल्शियम की कमी है या कुछ और, जानें सच
Recommended image3
₹1.8 लाख सैलरी, ₹80 हजार SIP फिर भी ICU में खाली जेब! इस शख्स की कहानी ने चौंकाया
Recommended image4
Brain Health: रील्स देख-देखकर दिमाग हो रहा है खोखला? नई रिसर्च ने खोली सबकी आंखें
Recommended image5
रिफाइंड या सरसों तेल खरीदते समय MRP देख खुश न हों! पैकेट पर जरूर देखें ये 7 चीजें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved