- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- निक जोनस संग होली के रंगों में रंगी दिखीं प्रियंका चोपड़ा, 10 साल छोटे पति के साथ हुईं रोमांटिक
निक जोनस संग होली के रंगों में रंगी दिखीं प्रियंका चोपड़ा, 10 साल छोटे पति के साथ हुईं रोमांटिक
मुंबई. मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने शुक्रवार को घर पर होली सेलिब्रेशन पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम स्टार्स पहुंचे थे। ईशा की बेस्ट फ्रेंड प्रियंका चोपड़ा भी इस पार्टी में पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं।
18

पार्टी में प्रियंका और निक जोनस ने व्हाइट कलर का ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी किया था। इसमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
अब पार्टी के सेलिब्रेशन से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की होली के रंगों में रंगे हुए कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इन तस्वीरों को निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
38
फोटो को शेयर करने के साथ ही निक ने कैप्शन लिखा, 'मेरी पहली होली! (होली के पांच दिन पहले) बेहद ही शानदार लोगों के साथ इसके सेलिब्रेशन में मजा आ गया। भारत मेरा दूसरा घर है।'
48
इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। दोनों टकटकी लगाए बस एक-दूसरे को प्यार भरी निगाहों से देख रहे हैं।
58
वहीं, दूसरी फोटो में प्रियंका निक के साथ कैटरीना कैफ भी एक ही फ्रेम में नजर आ रही हैं। वो फगुआ के रंगों में रंगी हुई दिख रही हैं। रंगों में रंगे सभी स्टार्स बेहद प्यारे लग रहे हैं।
68
इसके अलावा निक ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें सभी स्टार्स जमकर नाचते दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका और निक की शादी के बाद ये दूसरी होली है। इस दौरान दोनों ने इसे खूब एन्जॉय किया।
78
प्रियंका निक की शादी 2018 में दिसंबर के महीने में हुई थी। दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन में सात फेरे लिए थे। बता दें, निक प्रियंका से उम्र में 10 साल छोटे हैं।
88
कलरफुल ड्रेस में ईशा अंबानी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos