7 फेरे के बाद दुल्हन को लेकर सुबह 4 बजे घर पहुंचा दूल्हा, देखकर यह निकल आए आंसू
जमशेदपुर, झारखंड. यहां एक ऑटोवाले की शादी के दिन कुछ लोगों ने उसके साथ दुश्मनी निकाल ली। बुधवार रात 7 फेरे के बाद जब ऑटोचालक दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ गुरुवार तड़के करीब 4 घर पहुंचा, तो बाहर उसका ऑटो जल रहा था। यह देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वो दुल्हन को छोड़कर ऑटो को आग से बचाने में जुट गया। अपनी रोजी-रोटी को बर्बाद होते देखकर उसके आंसू निकल पड़े। यह घटना कदमा थाना अंतर्गत उलियान बजरंगपथ गोविंद नगर में हुई। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
| Published : Dec 03 2020, 12:12 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
डब्ल्यू लाल ने बताया कि बुधवार रात ही उसकी शादी हुई थी। वो खुशी-खुशी दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचा था। लेकिन सुहागरात से पहले उसकी रोजी-रोटी छीन ली गई। पीड़िता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आगे पढ़ें-जब मास्क नहीं पहनने पर बीच सड़क पतिदेव ने जड़ दिया पत्नी को चांटा...
राजकोट, गुजरात. कोरोना संक्रमण को रोकने सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। जो मास्क न लगाकर घर से बाहर निकल रहा है, पुलिस उसके चालान काट रही है। इस कपल के बीच भी बीच सड़क इसी बात को लेकर विवाद हो गया। हुआ यूं कि पति-पत्नी बाइक से कहीं जा रहे थे। पत्नीजी ने मास्क पहनना जरूरी नहीं समझा। रास्ते में चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पहले तो पति-पत्नी पुलिसवाले से बहस करने लगे। हालांकि बाद में पतिदेव ने चालान से बचने अपनी पत्नी की गलती मान ली। लेकिन पत्नीजी ने बहस बंद नहीं की। इससे गुस्साए पतिदेव ने सबके सामने उसे चांटा दे मारा। कपल के बीच विवाद का यह मामला शनिवार रात त्रिकोणबाग के पास देखने को मिला। देखिए तस्वीरों में पूरा मामला...
बाइक सवार पत्नी ने मास्क नहीं पहना था। इसलिए पुलिसवालों ने उन्हें रोका। इस पर कपल बहस करने लगे।
महिला पुलिसवाली को तर्क देने लगी कि उसके पास दुपट्टा नहीं है, तो मुंह कैसे बांधे?
जब पुलिस ने कपल से कहा कि मास्क नहीं पहनने पर उनका 1000 रुपए का चालान कटेगा, तो दोनों बहस करने लगे। हालांकि जब दोनों की एक न चली, तो पतिदेव ने गलती मान ली। लेकिन पत्नीजी गलती मानने को तैयार नहीं थीं।
पतिदेव ने पत्नीजी को बार-बार चुप रहने के लिए टोका। जब वो चुप नहीं हुई, तो पतिदेव ने उसे चांटा दे मारा। यह देखकर पुलिसवाले ने मामला संभाला। फिर दोनों को समझाकर घर रवाना किया।