MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Dhanteras 2022: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Dhanteras 2022: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

उज्जैन. दीपावली से पहले धनतेरस (Dhanteras 2022) पर खरीदी करने का विशेष महत्व है। लोगों को इस दिन खरीदी करने का इंतजार रहता है। कोई इस दिन ज्वैलरी खरीदता है तो कोई इलेक्ट्रानिक आइटम। माना जाता है इस शुभ दिन में खरीदी गई चीजें लंबे समय तक उपयोगी रहती हैं और साथ ही साथ शुभ फल भी प्रदान करती हैं। और भी कई मान्यताएं इस उत्सव के साथ जुड़ी हुई हैं। लेकिन इस दिन खरीदी करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। धनतेरस पर कुछ चीजें खरीदने से बचना चाहिए, मान्यता है कि ये चीजें घर में अशुभता लाती हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 5 चीजें… 

2 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Oct 17 2022, 01:57 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

धनतेरस पर लोहे के बर्तन या अन्य कोई सामान भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए, ऐसा करना अशुभ माना जाता है। लोहे को शनि की धातु माना गया है। मान्यता है कि धनतेरस पर लोहे से बनी चीजें खरीदना से इसका अशुभ फल प्राप्त होता है। वैसे भी इस बार धनतेरस शनिवार को है, जो शनिदेव का दिन है। इसलिए भूलकर भी धनतेरस पर लोहे की कोई भी वस्तु न खरीदें।
 

25

धनतेरस पर ऐसी कोई भी चीज न खरीदें जो यूज एंड थ्रो है। धनतेरस पर ऐसी चीजें खरीदना चाहिए जो लंबे समय तक घर में रहे और शुभ फल प्रदान करे। यूज एंड थ्रो जैसी चीजें धनतेरस पर भूलकर भी न करें। यूज एंड थ्रो से अर्थ है ऐसी वस्तु जिसका सिर्फ एक बार उपयोग किया जा सके।
 

35

धनतेरस पर धारदार चीजें जैसे चाकू या कैंची खरीदने से बचें। ये चीजें भी निगेटिविटी पैदा करती हैं और अशुभ ग्रहों से संबंधित है। धनतेरस पर ये चीजें घर में लाने से कुछ न कुछ अशुभ होने के योग बन सकते हैं। इसलिए धनतेरस पर धारदार चीजें न तो खरीदें और न घर लाएं। 
 

45

धनतेरस एक शुभ दिन है जो देवी लक्ष्मी और कुबेर से संबंधित है। इसलिए इस दिन कांच से बनी चीजें खरीदने से बचना चाहिए। कांच को ज्योतिष शास्त्र में राहु से संबंधित माना गया है जो एक अशुभ ग्रह है। धनतेरस पर राहु से संबंधित चीजें घर में लाना आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है।
 

55

एल्युमिनियम एक सस्ती धातु है इसलिए लोग अक्सर इससे बनने बर्तन खरीद लेते हैं लेकिन धनतेरस पर इस धातु के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि ये एक मिश्रित धातु है। आयुर्वेद में भी एल्युमिनियम के बर्तनों में पकाए गए भोजन को अशुद्ध माना गया है। इसलिए धनतेरस पर भूलकर भी एल्युमिनियम के बर्तन न खरीदें।


ये भी पढ़ें-

Dhanteras 2022: धनतेरस पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें इस परंपरा के पीछे की वजह

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर
 

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved