- Home
- National News
- पुराने मास्क को धोकर बेचने की तैयारी? नाले के पास से जब्त किए गए मास्क, चौंकाने वाले खुलासे
पुराने मास्क को धोकर बेचने की तैयारी? नाले के पास से जब्त किए गए मास्क, चौंकाने वाले खुलासे
नई दिल्ली. कोरोना वायरस की वजह से मास्क की बिक्री बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई जगहों पर कीमत से ज्यादा दाम देकर लोग खरीब रहे हैं। लेकिन इस बीच एक चौंकाने वाली खबर भी है। दरअसल, मुंबई के भिवंडी में एक पाइपलाइन के पास एक लाख मास्क फेंगे गए थे। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस मौके पर पहुंचे। आशंका जताई जा रही है कि ये मास्क पुराने हैं और इन्हें धोकर फिर से बेचने की तैयारी थी।
14

वीडियो भी हुआ था वायरल- दरअसल दो दिन पहले इन्हीं मास्क का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि यह मास्क पुराने हैं लेकिन इन्हें फिर से धुलकर बेचने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वहीं मास्क हैं। हालांकि इसकी कितनी सच्चाई है, इसकी जांच की जा रही है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
मास्क को धोते हुए वीडियो वायरल- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इस्तेमाल किए गए मास्क विदेश से मंगाए जा रहे हैं। इन मास्क को भिवंडी के दोपाड़ा में एक गोदाम में रखा गया। वीडियो में मास्क को धोते हुए दिखाया गया है। हालांकि अभी पुलिस को इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
34
भारत में अब तक कोरोना के कुल 43 मामले आ चुके हैं। इनमें से 3 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
44
केरल में एक तीन साल के बच्चे को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। बच्चा हाल ही में अपने परिवार के साथ इटली से आया था। वहीं जम्मू में भी 63 साल की महिला को कोरोना वायरस के प्रभावित होने की पुष्टि हुई है। वह महिला भी ईरान की यात्रा कर लौटी है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos