- Home
- National News
- कुदरत के कहर की 10 तस्वीरें: कहीं बाढ़ से तबाह हुए घर तो कहीं नाव पर गुजर करने को मजबूर लोग
कुदरत के कहर की 10 तस्वीरें: कहीं बाढ़ से तबाह हुए घर तो कहीं नाव पर गुजर करने को मजबूर लोग
नई दिल्ली. भारत में मानसूनी बारिश जारी है। वहीं, असम और बिहार में लगातार हो रही बारिश से आई बाढ़ के चलते 37 लाख लोग प्रभावित हैं। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 12-18 घंटे में भारत के 20 से ज्यादा राज्यों में तेज बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी जारी की गई है। अकेले असम में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 122 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए 20 राज्यों में एनडीआरएफ की 122 टीमें तैनात की गई हैं।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
प बंगाल, उत्तर भारत, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार, गोवा, गुजरात, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में तेज बारिश की संभावना है। वहीं, हिमाचल, ओडिशा, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ भागों में बारिश की संभावना है। आईए देखते हैं कुदरत के कहर की कुछ तस्वीरें...
(फोटो असम की है.. यहां 4766 गांव डूब गए हैं। ऐसे में लोगों के घरों में भी पानी भर गया है। लोग नावों पर गुजर बसर करने को मजबूर हैं।)
बिहार में लगभग दस लाख लोग प्रभावित हुए हैं, यहां गंडक नदी ने तीन जगहों पर बांध तोड़ दिए, जिससे कई क्षेत्रों में बाढ़ आ गई।बिहार स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट के मुताबिक, राज्य के 10 जिलों की 529 पंचायत बाढ़ की चपेट में हैं। यहां करीब 9.6 लाख लोगों पर बाढ़ का असर पड़ा है। (फोटो- निचले स्थान में पानी भरने के बाद परिवारों को सड़क पर रहना पड़ रहा है।)
असम में बाढ़ से 24 जिलों के 30 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 122 लोगों की मौत हो चुकी है। (फोटो- असम के शिवसागर जिले में लायबिल गांव में बांस से बनी नाव से सुरक्षित स्थान पर जाते परिवार।)
बिहार में एनडीआरएफ की 13 और एसडीआरएफ की 8 टीमें रेस्क्यू में लगी हुई हैं। अब तक 93891 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है। (फोटो- गोपालगंज में बीमार महिला को सुरक्षित स्थान पर ले जाती एनडीआरएफ की टीम)
असम में सबसे ज्यादा प्रभावित गोलाघाट जिला प्रभावित है। यहां लगातार हो रही बारिश और ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने से हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। फोटो- असम के गोलाघाट में वाहन पूरी तरह से डूब गए।
असम में बाढ़ से अब तक 122 लोगों की मौत हो चुकी है। फोटो- असम में बाढ़ प्रभावित इलाके की एरियल व्यू फोटो।
असम में लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर नदियों की तरह पानी फरा है। लोगों को नाव के सहारे सड़क पार करना पड़ रहा है। कई सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके चलते कई जगहों का शहरों से संपर्क टूट गया है। फोटो- असम में मोरिगांव जिले के मायूंग गांव में हाथ से बनी नाव से सड़क पार करती महिला।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार द्वारा लगातार राहत साम्रगी पहुंचाई जा रही है। (फोटो- असम में नाव से सड़क पार करता युवक)
इस बाढ़ का असर जानवरों पर भी पड़ा है। राज्य में 8 लाख जानवर भी प्रभावित हुए हैं। राज्य के सबसे बड़ा नेशनल पार्क काजीरंगा में भी पानी भर गया है। इससे जानवरों को काफी परेशानी हो रही है। अब तक पार्क में 116 जानवरों की मौत हो चुकी है। इनमें 10 गैंडे भी शामिल हैं।
असम में ब्रह्मपुत्र समेत 8 नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रहीं हैं। (फोटो- राजधानी गुवाहाटी के पास कलिपुर में तेज बारिश से विष्णु भगवान की मूर्ति भी डूब गई।)