- Home
- National News
- अकसर मौत की मंजिल बन जाती हैं ये खूबसूरत वादियां, 3 ट्रैकर के साथ हुआ भयंकर हादसा, बर्फ में दबी मिलीं लाशें
अकसर मौत की मंजिल बन जाती हैं ये खूबसूरत वादियां, 3 ट्रैकर के साथ हुआ भयंकर हादसा, बर्फ में दबी मिलीं लाशें
किन्नौर, हिमाचल प्रदेश. ये तस्वीरें हिमालय की दुर्गम चोटियों की हैं। प्राकृतिक खूबसूरती(natural beauty) से चमकती-दमकतीं ये ऊंची-ऊंचीं वादियां साहसिक खेलों(adventure games) के शौकीनों को हमेशा से रिझाती हैं। यहां बड़ी संख्या में ट्रैकिंग (trekking) के लोग पहुंचते हैं। अकसर यहां हादसे होते रहते हैं। ऐसा ही एक हादसा 24 अक्टूबर को बरुआ दर्रे(Barua Pass) पर हुआ। इसमें तीन ट्रैकर बर्फीले तूफान में फंस गए और फिर उनके ऊपर बर्फ की मोटी परत जम गई। इन तीनों ट्रैकर्स के शव भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने बड़ी मुश्किल से निकाले। पढ़िए पूरी कहानी...

से तस्वीर हिमालय की वादियों की हैं। ये वादियां जितनी खूबसूरत हैं, उतनी हीं खतरनाक भी। यहां अकसर हादसों में ट्रैकर्स अपनी जान गंवाते रहते हैं। ये तस्वीर ITB ने twitter पर शेयर की है। कहने को यहां एकदम शांति का अनुभव होता है, लेकिन जब बर्फ का तूफान उठता है, तब जिंदगी बचा पाना नामुमकिन हो जाता है।
(ये तस्वीर ITB ने twitter पर शेयर की है)
24 अक्टूबर को बरुआ दर्रे (Barua Pass) के पास 15 हजार की ऊंचाई पर लापता हुए तीनों ट्रैकर्स के शव बर्फ में दबे मिले। ITBP की 17वीं बटालियन के जवानों ने तीनों शवों को बर्फ से निकाला।
बरुआ दर्रे (Barua Pass) से इनके लापता होने की खबर 25 अक्टूबर को पता चली थी। इसके बाद से इनकी तलाश हो रही थी। लेकिन ITB बड़ी मुश्किल से उनके शव ढूंढ़ सकी। फोटो-मृतक अशोन बाले
ये ट्रैकर्स मुंबई के रहने वाले थे। ये अपने कुछ अन्य साथियों के साथ ट्रैकिंग पर निकले थे, तभी बर्फीले तूफान में फंस गए थे। हालांकि तब 10 ट्रैकर्स को बचा लिया गया था। फोटो-मृतक दीपक राव
13 ट्रैकर्स का एक समूह रोहड़ू के जंगलीख इलाके से शिमला के सांगला, किन्नौर पहुंचने के लिए निकला था। 13 में से 12 लोग मुंबई से थे। एक ट्रैकर दिल्ली से था। ये बुरान दर्रा तक पहुंच गए थे, लेकिन भारी बर्फबारी के चलते आगे नहीं बढ़ सके। इसके बाद किन्नौर में 4,696 मीटर की ऊंचाई पर बुरान दर्रे पर ट्रैकर्स भारी बर्फबारी में फंस गए थे। फोटो-मृतक अशोन बाले
जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि बरुआ दर्रे (Barua Pass) के पास तीन ट्रैकर लापता हैं। तभी से उनकी तलाश जारी थी। लेकिन उनके शव बर्फ में दबे होने से ढूढ़ने में दिक्कत हुई।
(हिमालय की ये तस्वीर ITB ने twitter पर शेयर की है)
हिमालय पर यह सीजन बेहद खतरनाक होता है। अकसर यहां बर्फबारी और तूफान आते रहते हैं। ऐसे में पर्यटकों को पहाड़ों पर जाने से रोका जाता है। (हिमालय की ये तस्वीर ITB ने twitter पर शेयर की है)
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.