- Home
- National News
- बेहद सुंदर है इस सांसद की बीवी, लेकिन इस वजह से शादी के 8 साल बाद भी पति को नहीं आने देती करीब
बेहद सुंदर है इस सांसद की बीवी, लेकिन इस वजह से शादी के 8 साल बाद भी पति को नहीं आने देती करीब
Varsha Priyadarshini: उड़िया फिल्मों की जानी-मानी हीरोइन वर्षा प्रियदर्शिनी और उनके सांसद पति अनुभव मोहंती का तलाक इन दिनों सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर दोनों की पर्सनल कहानी वायरल हो चुकी है। अनुभव मोहंती (Anubhav Mohanty) ने अपनी खूबसूरत बीवी वर्षा प्रियदर्शिनी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी शादी को 8 साल बीत चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच अब तक सेक्स नहीं हुआ है। यहां तक कि पत्नी उन्हें खुद को छूने तक नहीं देती। बता दें कि वर्षा प्रियदर्शिनी उड़िया की मशहूर एक्ट्रेस हैं।

बता दें कि वर्षा प्रियदर्शिनी का जन्म 7 अगस्त, 1984 को ओडिशा के कटक शहर में हुआ था। वर्षा सम्मनिता नाम की एक संस्था से जुड़ी हुई हैं, जो कि बेहसहारा बच्चों के एजुकेशन के साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए भी काम करती है।
वर्षा प्रियदर्शिनी उड़िया फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वो पिछले 21 साल से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। वर्षा ने फिल्म बाजी से 2001 में करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद वो सबाता मां, निमकी, गोलमाल, लव स्टोरी, बिजायनी, क्वीन, रोमियो जूलियट जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
37 साल की वर्षा प्रियदर्शिनी ऑलीवुड (उड़िया फिल्म इंडस्ट्री) की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। वर्षा उड़िया के साथ ही बंगाली फिल्मों में भी काम करती हैं। वर्षा की मां दीपा साहू भी उड़िया फिल्मों की एक्ट्रेस रही हैं। वर्षा प्रियदर्शिनी अपनी मां से प्रभावित होकर ही फिल्म इंडस्ट्री में आईं। उनकी दो बड़ी बहनें भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
बता दें कि वर्षा और अनुभव की शादी 2014 में हुई थी। अब अनुभव मोहंती ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा है कि उनकी शादी को 8 साल बीत चुके हैं, लेकिन पत्नी ने उन्हें अब तक छूने भी नहीं दिया है। वहीं, वर्षा का आरोप है कि मोहंती शराब पीते हैं और उनके कई दूसरी महिलाओं से अफेयर हैं। इसके साथ ही अनुभव उन पर घरेलू हिंसा भी करते हैं।
वर्षा प्रियदर्शिनी के पति अनुभव मोहंती भी उड़िया के मशहूर एक्टर हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। अनुभव ने 2004 में फिल्म आई लव यू से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने नेई जारे मेघा मोटे (2008), आकाश की रंगा लागीला (2009), अमा भितर किच्छी अच्छी (2010), किस डाकुची कौथी मेट (2011), समथिंग समथिंग (2012) और मैट्रिक फेल जैसी फिल्मों में काम किया।
अनुभव मोहंती ने 27 अप्रैल 2013 को पॉलिटिक्स में एंट्री ली और बीजद में शामिल हो गए। इसके बाद 2014 में वो राज्यसभा के लिए चुने गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में अनुभव मोहंती ने बीजेडी पार्टी से चुनाव लड़ा और केंद्रपाड़ा सीट से जीतकर सांसद बने।
ये भी देखें :
कौन है वो एक्ट्रेस, जिसके पति ने कहा- शादी को 8 साल हो गए लेकिन पत्नी ने छूने तक नहीं दिया
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.