- Home
- National News
- सोशल मीडिया: गठबंधन को लोगों ने महाराष्ट्र के साथ धोखा बताया, कहा-सत्ता देखकर टपकी शेर की लार
सोशल मीडिया: गठबंधन को लोगों ने महाराष्ट्र के साथ धोखा बताया, कहा-सत्ता देखकर टपकी शेर की लार
मुंबई. महाराष्ट्र में सियासी गतिरोध अब खत्म होता दिख रहा है। यहां राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना सरकार बनाने की स्थिति में दिख रही है। शिवसेना को एनसीपी और कांग्रेस से समर्थन मिल रहा है। उधर, शिवसेना ने आज भाजपा के साथ 30 साल पुराना गठबंधन भी खत्म कर दिया। भाजपा से गठबंधन तोड़ने और कट्टर विरोधी एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को लेकर सोशल मीडिया पर शिवेसना ट्रोल हो रही है। सोशल मीडिया पर #ShivSenaCheatsMaharashtra ट्रेंड कर रहा है। लोग शिवसेना पर महाराष्ट्र के साथ-साथ भाजपा को भी चीट करने का आरोप लगा रहे हैं।
15

शिवसेना पर भाजपा को धोखा देने के आरोप लगने के बाद ट्विटर पर एक यूजर ने कार्टून शेयर किया, जिसमें शिवसेना के शेर के गले में रस्सी बंधी हुई है और शरद पवार उसको पकड़कर सोनिया गांधी के पास ले जा रहे हैं। सोनिया के हाथ में सत्ता है, जिसे देखकर शेर की लार टपक रही है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
भाजपा के समर्थक शिवसेना पर लगातार आरोपों की बौछार कर रहे हैं। एक और भाजपा समर्थक ने लिखा कि 1995 में शिवसेना बड़ी पार्टी थी और भाजपा छोटी थी तब भाजपा ने शिवसेना का मुख्यमंत्री स्वीकार कर लिया था। 2019 में शिवसेना छोटी पार्टी थी पर उसने भाजपा को धोखा दे दिया और सरकार को समर्थन नहीं दिया।
35
शिवसेना पर हिंदुत्व की विचारधारा को धोखा देने के आरोप भी लग रहे हैं। शिवसेना ने सत्ता में आने के लिए सभी भाजपा के वोटर्स को धोखा दिया, जिन्होंने गठबंधन के कारण उनको धोखा दिया था। शिवसेना पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए एक यूजर ने लिखा कि मुख्यमंत्री पद की मांग के साथ शिवसेना ने जनादेश को धोखा दिया, क्योंकि मुख्यमंत्री पद भाजपा के साथ उसकी डील का हिस्सा नहीं था।
45
एक और यूजर ने शिवसेना पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिवसेना ने सिर्फ महाराष्ट्र को धोखा नहीं दिया है, बल्कि शिवसेना ने बालासाहेब ठाकरे, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवानी, नरेन्द्र मोदी , हिन्दुओं और अपने नाम में लगे सेना शब्द तक को धोखा दिया है।
55
शिवसेना पर महाराष्ट्र को धोखा देने का आरोप लगाने के साथ-साथ लोग उन पर अपनी खुद की विचारधारा को चीट करने का आरोप भी लगा रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने औरंगजेब और छत्रपति शिवाजी की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि शिवसेना सरकार बनाने के लिए अपनी विचारधारा ही बदल रही है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos