- Home
- National News
- लॉकडाउन 4.0 की आहट! देश को संबोधित करेंगे PM मोदी; सोशल मीडिया यूजर्स बोले- ये गोला में अब नहीं रहना
लॉकडाउन 4.0 की आहट! देश को संबोधित करेंगे PM मोदी; सोशल मीडिया यूजर्स बोले- ये गोला में अब नहीं रहना
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएमओ के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गई है। जिसके बाद देश में जारी लॉकडाउन को आगे बढ़ाए जाने की चर्चा जोरों पर है। सोशल मीडिया पर। गौरतलब है कि पीएम ने कल यानी सोमवार को सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों से बात की थी। जिसके बाद आज वो देश को संबोधित करेंगे। पीएमओ के इस ट्वीट के बाद लोगों ने देश में लॉकडाउन-4 के बारे में कयास लगाना शुरू कर दिए। ट्विटर पर #Lockdown4 ट्रेंड होने लगा। आप भी देखिए लोगों ने क्या कहा....
| Published : May 12 2020, 02:48 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
पीएम मोदी आज देश को संबोधित करेंगे। इस खबर के बाद देश में लॉकडाउन 4.0 की उम्मीदें बढ़ गई है।
लॉकडाउन 4.0 को लेकर चर्चा जोरों पर है। सोशल मीडिया पर लॉकडाउन 4.0 ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ ही लोग पूछ भी रहे हैं क्या होने वाला है।
सोशल मीडिया पर अरविंद यादव नामक शख्स ने फनी मीम शेयर करते हुए कहा- 'मेरे को तो ऐसा धक-धक हो रएला है।'
पीएम मोदी द्वारा देश को संबोधित करने के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फनी मीम्स की बाढ़ आ गई। रोहन दिनेश शर्मा नामक यूजर ने मीम शेयर करते हुए कहा- अभी मजा आयेगा भीड़ू
प्रनय नामक यूजर ने मीम शेयर करते हुए लिखा कि- मैं तुम्हारा ही इंतजार कर रहा था।
सोशल मीडिया पर लॉकडाउन को बढ़ाए जाने को लेकर चर्चा जोरों पर है। इसी क्रम में मुन्ना नामक यूजर ने एक मीम शेयर की- 'लॉकडाउन नहीं रे बाबा, छुट्टी है।'
पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तो फनी मीम्स की बाढ़ आ गई। वहीं, लॉकडाउन बढ़ाए जाने की चर्चा ने भी जोर पकड़ लिया है। इस बीच एक यूजर ने मीम शेयर किया कि- 'अभी तो और चलेगा।'
देश भर में 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है। आज पीएम एक बार फिर लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर सुरेन नामक यूजर ने मीम शेयर करते हुए कहा- अब तो आदत हो गई है।
एक सोशल यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि- ए गोला में अब नहीं रहना।
लॉकडाउन 4.0 की चर्चा ने जोर पकड़ा तो एक यूजर ने फिल्मी सीन का फनी मीम शेयर करते हुए कहा- 'लॉकडाउन पे लॉकडाउन पे लॉकडाउन मिलती जा रही है माई लॉर्ड!'