MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • आज दौड़ेगी रेल, यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट-मास्क जरूरी, यात्रा करनी है तो इन 10 बातों का रखें ध्यान

आज दौड़ेगी रेल, यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट-मास्क जरूरी, यात्रा करनी है तो इन 10 बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन में अब ढील मिलने लगी है। देश में जारी लॉकडाउन 3.0 के बीच भारतीय रेलवे लगभग डेढ़ महीने के अंतराल के बाद 12 मई से यात्री ट्रेनों के परिचालन की फिर से शुरुआत करने जा रही है। इसके लिए रेलवे ने 15 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। हालांकि इस दौरान यात्रियों के लिए रेल मंत्रालय की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। जिसका सभी यात्रियों को पालन करना अनिवार्य है।  

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 12 2020, 11:54 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

90 मिनट पहले पहुंचना होगा रेलवे स्टेशन
स्पेशल ट्रेन की यात्रा करने वाले यात्रियों को 90 मिनट पहले ही स्टेशन पहुंचना होगा। दरअसल, रेलवे यह सुनिश्चित कर लेना चाहती है कि यात्रा करने वाले यात्री पूरी तरह स्वस्थ हों, इसलिए उनकी स्वास्थ्य जांच होगी, जिसके लिए उन्हें डेढ़ घंटे पहले स्टेशन पहुंचने को कहा गया है।

210

हर यात्री को मास्क पहनना अनिवार्य
भारतीय रेल का कहना है कि सभी यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रियों की हालांकि पहले स्वास्थ्य जांच कर ली जाएगी, लेकिन इसके बावजूद हर यात्री को मास्क पहनना जरूरी होगा और सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों वाले यात्रियों को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

310

नई दिल्ली स्टेशन पर सिर्फ पहाड़गंज की तरफ से प्रवेश
आप यदि नई दिल्ली से चलने वाले राजधानी स्पेशल ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को सिर्फ पहाड़गंज साइड से स्टेशन में प्रवेश मिलेगा। किसी भी सूरत में रिजर्व ट्रेन के पैसेंजर को अजमेरी गेट साइड से प्रवेश नहीं मिलेगा। उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, रेल प्रशासन ने राजधानी स्पेशल गाड़ियों में चढ़ने वाले रिजर्व टिकट वाले पैसेंजर को पहाड़गंज साइड से इंट्री देने का फैसला किया है।

410

सामान्य किराया राजधानी ट्रेनों के बराबर
रेलवे ने जो 15 जोड़ी ट्रेनें चलाई हैं, उनका किराया राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के बराबर है। इसका कारण यह है कि ये सारी ट्रेनें वातानुकूलित हैं और इनका स्टॉपेज सिर्फ चुनिंदा स्टेशनों पर ही हैं, जिसकी वजह से किराया अधिक रखा गया है।

510

डिब्बाबंद खाने का करना होगा भुगतान
अगर किराया राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के बराबर लिया जा रहा है, इसका मतलब यह नहीं है कि आपको इन ट्रेनों में खानपान मुफ्त में मिलेगा। रेलवे का कहना है कि उसने रेल के किराये में खानपान का पैसा नहीं लिया है, इसलिए यात्रियों को खानपान का भुगतान करना होगा। यात्रियों खाने में डिब्बाबंद भोजन दिया जाएगा, जो ट्रेन की पैंट्री से नहीं बल्कि IRCTC की ओर से मुहैया कराया जाएगा। 

610

रेलवे ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि ट्रेन में डिब्बाबंद भोजन दिया जाएगा, उसका चार्ज टिकट में नहीं शामिल है। इसके लिए अलग से भुगतान करना होगा। इसके साथ ही रेलवे द्वारा पानी की भी व्यवस्था की गई है। जिसके लिए यात्रियों को शुल्क अदा करनी होगी।

710

जिस राज्य में जा रहे हैं, वहां के नियमों का पालन करना होगा
स्टेशन पर हैंड सैनिटाइज़र की सुविधा होगी, मास्क पहनना जरूरी होग। जिस राज्य में जा रहे हैं, वहां के नियमों का पालन करना होगा। जो भी राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किए गए हैं। कोच में ना तो चादर मिलेगी, ना कंबल होगा और ना ही परदे ही होंगे। 

810

सात दिनों का होगा रिजर्वेशन
आईआरसीटीसी का कहना है कि इन ट्रेनों में अग्रिम आरक्षण अधिकतम सात दिन के लिए होगा। फिलहाल आरएसी और वेटिंग टिकट जारी नहीं होगी। ट्रेन में टीटीई को किसी का टिकट बनाने की अनुमति नहीं होगी। रेलवे ने साफ कर दिया है कि टिकट काउंटर अभी बंद हैं। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। 

910

टिकट कैंसल कराया तो 50% कटेगा चार्ज 
भारतीय रेल ने टिकटें रद्द कराने का भी विकल्प दिया है। इस संबंध में उसका कहना है कि यात्री ट्रेन के प्रस्थान से 24 घंटे पहले तक टिकट रद्द करा सकते हैं, लेकिन टिकट रद्द होने पर कुल किराये का 50 प्रतिशत शुल्क के रूप में काट लिया जाएगा।

1010

सिर्फ IRCTC वेबसाइट पर बुकिंग
ये विशेष ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी और डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नै, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी को जाएंगी। इन ट्रेनों में आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई शाम 4 बजे से शुरू हो गई हैं। बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए की जा सकती है। आरक्षण के दौरान प्राप्त टिकटों पर ‘क्या करें और क्या ना करें’स्पष्ट रूप से लिखा होगा।
 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
ओरियन या चीन का Unitree Go2? AI समिट 2026 में गलगोटियास यूनिवर्सिटी के रोबोडॉग पर क्यों उठे सवाल?
Recommended image2
Blinkit Knife Case: क्या ऑनलाइन बिक्री से जुड़ा है डबल मर्डर कनेक्शन? दिल्ली पुलिस का दावा!
Recommended image3
US में Rs 2.9 करोड़ सैलरी छोड़कर इंडिया क्यों लौट रहा है ये NRI? बताई चौंकाने वाली वजह
Recommended image4
Dwarka SUV Crash: क्या 16 साल के नाबालिग ड्राइवर पर चलेगा एडल्ट ट्रायल? मां की कोर्ट में बड़ी चुनौती
Recommended image5
Gold Market Trend 2026: 24K, 22K या 18K-अभी कौन सा गोल्ड खरीदना है सबसे बेहतर?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved