सदा सुहागन रहीं सुषमा स्वराज, पति के लिए रखती थीं व्रत
देश की सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिनी जाने वाली सुषमा स्वराज के सामने पूरी दुनिया नतमस्तक थी। जब वो भाषण देती थीं तो देश की संसद से लेकर विदेशों के नेता भी उन्हें ध्यान से सुनते थे। लेकिन यही नेता अपने पति की लंबी उम्र के लिए एक आम भारतीय महिला की तरह करवा चौथ का व्रत भी रखती थीं।
15

भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मुलाक़ात स्वराज कौशल से लॉ की पढ़ाई के दौरान कॉलेज में हुई थी। दोनों इमरजेंसी के दौरान हुए आंदोलन में नजदीक आए थे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
जहां सुषमा स्वराज आरआरएस विचारधारा से जुड़ी थीं तो वहीं कौशल सोशलिस्ट विचारधारा के थे। लेकिन प्यार तो किसी से भी हो सकता है।
35
विचारधारा में अलगाव के बावजूद दोनों को प्यार हो गया। उस दौरान दोनों ने बड़ी मुश्किल से घर वालों को मनाया और आखिरकार दोनों की शादी हुई।
45
विदेशों में भारत के विचार को बुलंदी से रखने वाली सुषमा स्वराज की सोच जमीन से जुड़ी थी। वो हर साल अपन ेव्यास्त कार्यक्रम के बावजूद करवाचौथ का व्रत रखती थीं।
55
इस दौरान वो सुहागन महिला की तरह लाल रंग की साड़ी, बिंदी और सिन्दूर लगाती थीं। सोशल मीडिया पर उनका ये ट्रेडिशनल लुक लोग काफी पसंद करते थे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos