- Home
- National News
- Weather report: फरवरी के पहले हफ्ते तक सर्दी से राहत के आसार नहीं, जानिए अगले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
Weather report: फरवरी के पहले हफ्ते तक सर्दी से राहत के आसार नहीं, जानिए अगले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
नई दिल्ली. फरवरी के पहले हफ्ते तक सर्दी से पूरी तरह निजात मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग(IMD) का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत सर्दी की चपेट में बना रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी राज्यों में सर्दी बनी हुई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक सर्दी का असर बना रहेगा। उत्तरप्रदेश में अगले 4 दिनों तक कोल्ड डे रहेगा। skymetweather के अनुसार,29 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय के पास एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance)आने की संभावना है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण तमिलनाडु से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। भारत के गंगा के मैदानी इलाकों में उत्तर पश्चिम दिशा से मध्यम हवाएं चल रही हैं।
| Published : Jan 29 2022, 08:37 AM IST / Updated: Jan 29 2022, 08:55 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयीन क्षेत्र में 2 से 4 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की आशंका है। इससे सर्दी फिर से जोर पकड़ेगी।
फोटो क्रेडिट- All About Kashmir, दूसरी तस्वीर Ayushi Dixit के twitter पेज से ली गई है।
इन राज्यों में बारिश के आसार: मौसम विभाग(IMD) ने यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के राज्यों में 2 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है। शीतलहर और कोहरे का असर भी बना रह सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
यह तस्वीर बिलाल भादुर(Bilal Bhadur) के twitter पेज से ली गई है। इसमें लिखा-मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड इलाके में एक दिन बाहर।
चंडीगढ़, उत्तराखंड, शिमला: चंडीगढ़ में टेम्परेचर 8 डिग्री तक गिरने की संभावना है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों को छोड़कर ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक बना रह सकता है। हिमाचल के पहाड़ी इलाकों जैसे शिमला में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक रह सकता है।
फोटो क्रेडिट-Dr Anupama Soni(कश्मीर)
इन राज्यों का हाल: skymetweather के अनुसार,अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश संभव है और शेष पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है। बाकी पूर्वोत्तर भारत, तटीय तमिलनाडु, रायलसीमा और केरल और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति जारी रह सकती है।
कश्मीर की यह तस्वीर Dr Anupama Soni के twitter पेज से ली गई है।
skymetweather के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात संभव है।
यह तस्वीर DRM Ambala NR के twitter पेज से ली गई है। यह तस्वीर टॉय ट्रेन कालका-शिमला की है।
कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में लगातार बर्फबारी का असर दूसरे राज्यों पर पड़ रहा है। यहां आगे भी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड की यह तस्वीर RURAL NOMADT नामक twitter पेज से ली गई है।