MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
California Malayali Women Murder
Sitapur Quadruplets Birth
Badshah Wife Isha Rikhi
SCO Summit 2026
Toxic Box Office Collection
Noida Bus Gangrape Case
Mumbai Milk Price Hike 2026
Hanuman Ansh Movie Review
India GDP Growth
Nepal Flood NEET PG News
Gujarat News
Rajasthan Viral Video Truth
Mirzapur The Movie Advance Booking
Global News Snapshot
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • National News
  • कर्ज लिया, गहने बेचे, ताना भी सुना, गली,गली घूमकर 400 आवारा कुत्तों का पेट भरती है ये महिला

कर्ज लिया, गहने बेचे, ताना भी सुना, गली,गली घूमकर 400 आवारा कुत्तों का पेट भरती है ये महिला

कोलकाता. आपने गली में घूमने वाले भूखे-बेसहारा और लगभग कुपोषण से पीड़ित कुत्ते देखे होंगे। ये कुत्ते भले किसी के पालतू न हो लेकिन जहां भी रहते हैं उस क्षेत्र की रखवाली करते हैं। इनके होते कोई उस जगह पर घुसपैठ नहीं कर सकता। कुछ लोग इन कुत्तों को जंगली बुलाते हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि कोई गली के आवारा कुत्तों को खाना खिलाने के लिए अपने कीमती जेवर बेच दे। बेजुबान जानवरों से प्यार ने पश्चिम बंगाल की महिला निलंजना बिस्वास को इतना मजबूर कर दिया। वह आज 400 से ज्यादा भूखे कुत्तों की अन्नदाता हैं। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 14 2019, 11:38 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
निलंजना बिस्वास कल्याणी में रहती हैं। वह पशु प्रेमी हैं। जानवरों से उनका प्यार किसी से छिपा नहीं है। वह कुत्तों को लिए बहुत संवेदनशील हैं। 45 साल की नीलांजना बिस्वास अपने मानवता की एक जीती जागती मिसाल हैं। वह अपने ज्वैलरी बेचकर और तीन लाख रुपये का लोन लेकर करीब 400 आवारा कुत्तों की देखभाल कर रही हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
इसके लिए बिस्वास को परिवार से फटकार पड़ी और पति का गुस्सा झेलना पड़ा था। फिर भी अपने पति की इच्छा के खिलाफ जाकर उन्होंने अपने गहने बेच दिए और इन जानवरों को इलाज और भोजन देने के लिए लोन भी ले लिया। आपको बता दें कि बिस्वास शहर में स्कूटर से घूमकर कुत्तों को खाना खिलाती हैं। कुत्ते उन्हें आता देख दूर से ही खुशी से दौड़ना, दुम हिलाना और उन्हें चाटना शुरू कर देते हैं।
37
पशु प्रेम हो तो ऐसा कि वह शहर के चारों ओर घूमते कुत्तों की देखभाल कर रही हैं। वह उन्हें खाना खिलाने से लेकर जरूरी टीका लगाने तक सब अकेली कर रही हैं। बिस्वास के बारे में लोगों को पता चला तो लोग उनकी दरियादिली पर हैरान रह गए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, "मैंने हमेशा कुत्तों से प्यार किया है। मेरे घर पर 13 कुत्ते हैं और उनमें से 12 स्ट्रीट डॉग हैं लेकिन मुझे महसूस हुआ कि कस्बे के दूसरे कुत्तों के प्रति मेरी कुछ जिम्मेदारियां बनती हैं। इसलिए मैंने खुद उनकी देखभाल करने का काम संभाला।"
47
कहानी यही खत्म नहीं होती है बिस्वास ने कुत्तों के लिए फ्रीज से लेकर रसोईघर तक बनवाया हुआ है। उनके घर पर स्टोर रूम में एक रेफ्रिजरेटर है और कुत्तों के लिए खाना पकाने के लिए ईंधन (लकड़ी) के लिए एक स्टोर भी है। इतना ही नहीं खाना जानवरों के लिए है तो क्या सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। वह खुद बताती हैं कि, "हम पहले कुछ प्लास्टिक के बर्तन सड़कों पर रखते हैं। फिर, हम अलग-अलग बर्तनों में पानी में चिकन और चावल डालते हैं। हम उन्हें खिलाने के बाद क्षेत्र और बर्तनों को साफ करते हैं। ”
57
जो महिला जानवरों की जान और पेट के लिए इतनी जुझारू है वह खुद डायबिटीज (शुगर) और हृदय रोगी है। बीमार रहने के बावजूद भी वह हर दिन कुत्तों को खाना खिलाती है एक दिन एक टाइम भी छूटना नहीं चाहिए, इस काम में उनके बच्चे अब उनकी मदद करते हैं।
67
उनकी वजह से कुत्तों को कूड़े-कचरे में अपने पेट का निवाला ढूढ़ना नहीं पड़ता गर्मागर्म घर का बना खाना खा पाते हैं और बीमारियों से दूर स्वस्थ्य जिंदगी जी रहे हैं।
77
अपने इस कदम से निलंजना बिस्वास लोगों के लिए प्रेरणा और इंसानियत की सच्ची मिसाल बन गई हैं। लोग उनके साथ जुड़कर जानवरों की सुरक्षा और खाने के लिए जागरूक अभियान चलाते हैं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
ट्रंप के टैरिफ के बीच PM मोदी की विदेश नीति ने बदली बाजी? अमेरिका से दूरी, इन देशों से बढ़ाई दोस्ती
Recommended image2
क्या BRICS Summit से पहले दिल्ली में होगा बड़ा विरोध प्रदर्शन? सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने दिया जवाब
Recommended image3
जेल में HIV कैसे फैला? 226 मामलों के बाद सरकार करेगी जांच, सामने आएगी संक्रमण की वजह!
Recommended image4
Vande Bharat की टाइमिंग बदली! वाराणसी से अब 10 मिनट पहले खुलेंगी ये 2 ट्रेनें, देखें नया समय
Recommended image5
कौन हैं मुफ्ती अबू बकर जिनके बयान से मचा बवाल, आखिर महिलाओं के लिए ऐसा क्या कहा?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved