- Home
- Sports
- Other Sports
- सेक्स वर्कर्स के साथ फेयरवेल पार्टी, इन पर लगा साथी की वाइफ से अफेयर का आरोप, वर्ल्डकप के 5 बड़े सेक्स स्कैंडल
सेक्स वर्कर्स के साथ फेयरवेल पार्टी, इन पर लगा साथी की वाइफ से अफेयर का आरोप, वर्ल्डकप के 5 बड़े सेक्स स्कैंडल
Sex Scandals FIFA World Cup. फीफा वर्ल्डकप में कई बार ऐसा हुआ है, जब सेक्स स्कैंडल्स की वजह से फुटबॉल की किरकिरी हुई। कई बार खिलाड़ियों पर आरोप लगे के कि उन्हें सेक्स वर्कर्स के साथ सेक्स किया। कई खिलाड़ियों पर तो अपने साथ प्लेयर्स की वाइफ से साथ ही अफेयर करने के आरोप लगे। फुटबॉल टीमों पर भी कई बार अलग-अलग तरह के आरोप लगे। इन पांच तस्वीरों से जानें फीफा वर्ल्डकप के 5 बड़े सेक्स स्कैंडल्स...
| Nov 27 2022, 08:57 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
)
फीफा वर्ल्डकप 2010
फीफा वर्ल्डकप 2010 के दौरान क्रेच रिपब्लिक की टीम पर सेक्स वर्कर्स के साथ सोने के आरोप लगे। इसमें एक-दो नहीं बल्कि 6 खिलाड़ी और टीम के कोच पेट्र राडा पर भी यही आरोप लगे जिससे विश्वकप में बवाल मच गया। तब विश्वकप में यह देश स्लोवाकिया से 2-1 से हारकर बाहर हो गई थी।
Subscribe to get breaking news alerts
फ्रांस की टीम पर लगे आरोप
2010 के फीफा वर्ल्डकप में एक और सेक्स स्कैंडल ने सनसनी फैला दी थी। तब फ्रांस के फ्रैंक रिबेरी पर सेक्स स्कैंडल में शामिल होने के गंभीर आरोप लगे। आरोप लगे कि फ्रैंक के अलावा करीम बेंजेमा और सिडनी गोवलू एक नाइट क्लब गए थे, जहां एस्कार्ट सप्लाई की जाती हैं। आरोप यह भी थे कि तीन खिलाड़ी कम उम्र की लड़कियों के साथ सोए थे।
यूएस के कप्तान ने क्या किया
1988 के फीफा वर्ल्डकप में यूनाइटेड स्टेट्स के कप्तान जॉन हार्क्स पर आरोप लगे कि वे अपने साथी खिलाड़ी एरिक की वाइफ के साथ अफेयर कर रहे थे। हार्क्स ने इन आरोपों से इनकार जरूर किया लेकिन वे विश्वकप टीम में शामिल नहीं हो पाए।
सेक्स वर्कर्स के साथ फेयरवेल पार्टी
फीफा वर्ल्डकप 2022 की शुरूआत से पहले ही मेक्सिको की टीम पर यह आरोप लगे कि टीम ने 30 सेक्स वर्कर्स के साथ फेयरवेल पार्टी की। इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं जिसके बाद फुटबॉल फैंस ने भी नाराजगी जताई।
साथी प्लेयर की वाइफ से अफेयर
1982 वर्ल्डकप के दौरान फ्रांस के फुटबॉलर पर आरोप लगे कि वे साथी खिलाड़ी मिचेल प्लाटिनी की वाइफ के साथ अफेयर कर रहे हैं। जब यह स्कैंडस पब्लिक में आया तो फ्रांस के फुटबॉलर को टीम छोड़नी पड़ गई।