MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • Geeta Phogat Birthday: डाइट-शाइट सब छोड़ आलू मटर और मक्खन वाली रोटी के ललचाता है 'दंगल गर्ल' का मन

Geeta Phogat Birthday: डाइट-शाइट सब छोड़ आलू मटर और मक्खन वाली रोटी के ललचाता है 'दंगल गर्ल' का मन

स्पोर्ट्स डेस्क : 'दंगल गर्ल' के नाम से मशहूर रेसलर गीता फोगाट (Geeta Phogat) 15 दिसंबर को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने शानदार खेल के जरिए उन्‍होंने 2009 और 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। गीता-बबीता की सफलता के पीछे उनके पिता और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महावीर सिंह फोगाट (Mahavir Singh Phogat) का बड़ा हाथ रहा है। फोगाट बहनों ने अपनी मेहनत और लग्न के दम पर ये मुकाम हासिल किया। आइए आज गीता फोगाट के जन्मदिन पर हम आपको बताते है, उनका डाइट सीक्रेट, जो उन्हें 33 की उम्र में भी चुस्त और तंदरुस्त बनाए रखता है... 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 15 2021, 08:55 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

गीता फोगाट का जन्म 15 दिसंबर 1988 को बलाली, हरियाणा में हुआ था। उनके पिता का नाम महावीर सिंह फोगाट और मां शोभा कौर है। गीता के परिवार में उनके माता पिता के अलावा इनके 6 भाई बहन है। गीता सभी भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं।

210

4 बेटियों का पिता होने के चलते समाज में महावीर सिंह फोगाट को खूब ताने मिला करते थे, क्योंकि उस वक्त बेटियों का होना किसी अभिशाप से कम नहीं माना जाता था। लेकिन जल्द ही महावीर को अहसास हो गया कि उनकी बेटियां बेटों से कम नहीं हैं।

310

बचपन में जब सब बच्चे खेल-कूद में मगन रहते गीता-बबीता हार्डकोर ट्रेनिंग करती है। सुबह 4 बजे उठकर दौड़ने जाती और जमकर करसत करती। साथ ही अखाड़े में भी घंटों प्रैक्टिस करती। गीता और उनके पिता के मजबूत इरादे और बुलंद हौसले की बदलौत गीता ने इतिहास रचा।

410

गीता ने जालंधर में साल 2009 में आयोजित राष्ट्रमंल कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद साल 2010 में दिल्ली के राष्ट्रमंडल खेलों 55 किलोग्राम फ्री स्टाइल रेसलिंग कैटेगरी में भी उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल जीता। ऐसा करने वाली गीता पहली भारतीय महिला बन गई। साल 2012 में गीता ने एशियन ओलंपिक टूर्नामेंट में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया।

510

अपनी कामयाबी के पीछे गीता अपने पिता को अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक मानती हैं। वह हर रोज सुबह 4 बजकर उठकर प्रैक्टिस पर जाती और 3 घंटे की प्रैक्टिस करती। तभी तो 33 की उम्र में भी वो काफी फिट है।

610

हालांकि, कुछ समय पहले गीता ने अपने इंस्टाग्राम पर मां की हाथ की बनी  रोटी, मक्खन, चटनी, आलू मटर की सब्जी और लस्सी का मजा लेती नजर आ रही थी। उन्हें ऑयली, मसालेदार और जंक फूड नहीं, बल्कि मां के हाथ का चूल्हे पर बना खाना पसंद है।

710

गीता फोगाट के डाइट और फिटनेस की बात की जाए तो उनकी ट्रेनिंग में वेटलिफ्टिंग, कुश्‍ती, कार्डियो, हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग और प्‍लैंक जैसी तमाम एक्‍सरसाइज शामिल हैं। इसके साथ ही वह रनिंग भी करती हैं।

810

गीता के डाइट प्लान को देखें तो पहलवान अपने दिन की शुरुआत एक गिलास पानी से करती हैं। इसके बाद वह रोज सुबह ड्रायफ्रूट्स के साथ हेल्‍दी स्‍मूदी, शेक और जूस लेती हैं। नाश्ते में उन्हें फल, हरी मौसमी सब्जियां, स्प्राउट्स और 1 गिलास दूध लेना पसंद है। इसके अलावा, कई बार वह नाश्ते में दही के साथ आलू का पराठा भी ले लेती हैं।

910

इसके बाद लंच में वह खाने में सलाद, चिकन या पनीर, दाल, सब्जी, चार रोटियां और दही खाती हैं। शाम के वक्त ताजे फलों का मिल्‍कशेक या लस्‍सी और रात को सलाद, चिकन, दाल, सब्जी, 4 रोटियां या 1 कटोरी ब्राउन राइस लेती हैं। इसके बाद वह सोने से पहले हल्दी, केसर और इलायची के साथ एक छोटा गिलास दूध लेती हैं। 

1010

गीता फोगाट की पर्सनल लाइफ के बात की जाए, तो उन्होंने  20 नवंबर 2016 में शादी की थी। उनके पति पवन कुमार भी पहलवान हैं। इसके बाद गीता दिसंबर 2019 में मां बनी और उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। गीता और पवन के बेटे का नाम अर्जुन हैं।

ये भी पढ़ें- Virat vs Rohit: दाल में कुछ तो काला है! मोहम्मद अजहरुद्दीन ने विराट के ब्रेक लेने की टाइमिंग पर उठाए सवाल

Virat vs Rohit: विराट कोहली और रोहित शर्मा के टकराव से परेशान हो चुका है BCCI, कप्तानी के नए विकल्प की तलाश

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Australian Open 2026 विजेता कार्लोस अल्कारेज पर पैसों की बरसात, फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया
Recommended image2
Sports Union Budget 2026: खेलो इंडिया को लेकर मोदी सरकार का बड़ा मास्टरप्लान
Recommended image3
पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का निधन, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक
Recommended image4
करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर...साइना नेहवाल जीती हैं लग्जरी लाइफ, कमाई देखकर रह जाएंगे दंग
Recommended image5
IND vs New Zealand: बला की खूबसूरत हैं न्यूजीलैंड के इन 6 क्रिकेटर्स की बीवियां
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved