- Home
- States
- Other State News
- हाय रे गरीबी..कोरोना ने दिखा दिए ऐसे दिन, एक प्लेट खिचड़ी के लिए घंटों इंतजार
हाय रे गरीबी..कोरोना ने दिखा दिए ऐसे दिन, एक प्लेट खिचड़ी के लिए घंटों इंतजार
नई दिल्ली. कोरोना के खौफ में पूरी दुनिया डरी हुई है। इससे बचने के लिए आने वाले 21 दिन तक (14 अप्रैल) सरकार ने पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा असर हजारों-लाखों मजदूरों और गरीबों पर पड़ा है। ऐसी एक बेबस और भावुक तस्वीर गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली में देखने को मिली। जहां दिल्ली सरकार यहां के यमुना पुश्ता के आश्रय गृह में गरीबों को खाना खिला रही थी। आलम यह था कि यह लोग सिर्फ एक प्लेट खिचड़ी के लिए आधा किलोमीटर लंबी लाइन में लगे थे। वह यही सोच रहे थे कि कब उनका नंबर आए और उनको खाना मिले। जिस खिचड़ी के लिए ये लोग करीब 2 घंटे कतार में लगे थे, खाना मिलते ही 5 मिनट में ही खत्म कर दिया।
18

देश के कई शहरों से मजदूरों और गरीबों की मदद की तस्वीरें सामने आ रही हैं। ऐसी ही बेबसी की एक तस्वीर गुरुवार को हैदराबाद से सामने आई। जहां लॉकडाउन के बीच तेलंगाना सरकार गरीब और मजदूरों के लिए खाना बांट रही थी। वहां करीब एक किमी लंबी कतार देखी गई।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
इस तस्वीर में देखिए कैसे एक दिव्यांग व्यक्ति पेट भरने के लिए लाइन में लगकर खाना ले रहा है। यह फोटो हैदराबाद से सामने आई है।
38
कर्फ्यू और लॉकडाउन के बीच नई दिल्ली में गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने रिक्शावालों को खाना बांटा।
48
इस तस्वीर में देखिए कैसे एक दिव्यांग पेट भरने के लिए लाइन में लगा है। यह फोटो हैदराबाद से सामने आई है।
58
यह तस्वीर महाराष्ट्र की है। जहां देश मे सबसे ज्यादा कोरोना संकम्रित मरीज हैं। मुंबई में मजदूरों ने बताया कि हमारा रोजगार छिन गया है, ऐसे में खाने के लिए ना पैसा है और ना खाना।
68
तस्वीर में देखिए मासूम बच्चे भूख मिटाने के लिए एक फूड कार से खाना लेते हुए।
78
युवक ने मानवता दिखाते हुए गाय को फल खिलाया। यह तस्वीर हैदराबाद की बताई जाती है।
88
मुंबई के शिवाजी पार्क में सामाजिक संगठन गरीबों के लिए खाना खिलाते हुए।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.
Latest Videos