- Home
- States
- Other State News
- शादी में दुल्हन कोरोना पॉजिटिव, फेरे भी हो गए, लेकिन डोली में बैठते वक्त मौत..लाल जोड़े में उठी अर्थी
शादी में दुल्हन कोरोना पॉजिटिव, फेरे भी हो गए, लेकिन डोली में बैठते वक्त मौत..लाल जोड़े में उठी अर्थी
वडोदरा (गुजरात). शादी-विवाह सब किस्मत का खेल होता है। भगवान ने रिश्तों की यह डोर पहले से बांधकर रखी है। लेकिन गुजरात से एक ऐसी दिल को झकझोर देने वाली कहानी सामने आई है, जहां डीजे और शहनाई की जगह की मातम की चीखें सुनाई देने लगीं। हुआ कुछ ऐसा कि दुल्हन की मंडप से निकलते ही मौत हो गई। आलम यह था कि लाल जोड़े में हुई सुहागिन विदा होने से से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह गई। पढ़िए दुखद कहानी..
| Published : Mar 05 2021, 12:13 PM IST / Updated: Mar 05 2021, 12:28 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
यह दुखद घटना वडोदरा शहर के गोत्री इलाके में गुरुवार को हुई। जब पूरी रीति-रिवाज से शादी संपन्न होने के बाद विदाई के दौरान मुक्ता सोलंकी नाम की दुल्हन अपने माता-पिता से गले लगकर रो रही थी। अचानक वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ी। आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हैरानी की बात यह थी कि दुल्हन की मौत के बाद जब डॉक्टरों ने शव की कोरोना जांच की तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शादी में आए मेहमानों में यह खबर सुनते ही हड़कंप मच गया। लेकिन मृतक बेटी की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दूल्हा भी आंसू बहाते हुए कह रहा है कि भगवान ऐसी किस्मत किसी को भी ना दे।
बता दें कि मुक्ता सोलंकी की शादी और वडोदरा के कृष्णा टाउनशिप में रहने वाले हिमांशु शुक्ला की 1 मार्च को धूमधाम से शादी हुई थी। दूल्हा-दुल्हन दोनों इस शादी को लेकर बहुत खुश थे क्योंकि उनकी यह लव मैरिज जो थी। दोनों परिवारों की मर्जी से खुशी-खुशी यह विवाह संपन्न हुआ था। वह एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। अपनी जिंदगी के हसीन सपने सजोकर रखे थे, लेकिन शरू होने से पहले ही सब बिखर गए।
दुल्हन के परिजनों ने बताया की शादी से पहले मुक्ता को हल्का बुखार आया था। हमने इसके लिए डॉक्टर को भी दिखाया, उन्होंने बुखार की दवा दी और आराम करने के लिए कहा। जिसके चलते शादी की विदाई दो दिन लिए टाल दी थी। दू्ल्हे के घरवाले भी वाद में विदा करने के लिए राजी हो गए थे। जब वह ठीक हो गई तो हम विदा करने लगे। अचानक वह बेहोश होकर गिर गई और उसकी मौत हो गई।