MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Samarkand Blue City
BJP Social Media Strategy
Nepal Flood News
FSSAI Action:
Amritsar News
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • उदयपुर में कन्हैयालाल पंचतत्व में विलीनः वो तस्वीरें जिन्होंने सबको रुलाया, बेसुध होकर सड़क पर गिरी महिला

उदयपुर में कन्हैयालाल पंचतत्व में विलीनः वो तस्वीरें जिन्होंने सबको रुलाया, बेसुध होकर सड़क पर गिरी महिला

उदयपुर, एक दिन पहले मंगलवार दोपहर दो बजे राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की तालिबानी तरीके से हत्या करने के बाद आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन उनकी मौत की चीखें अभी भी उनके घर में गूंज रही हैं। कन्हैया की पत्नी-मां और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जैसे ही अंतिम यात्रा के लिए शव कंधों पर रखा गया तो परिवारों की चीत्कारों से पूरा इलाका गूंज उठा। महिलाआों से लेकर बच्चे तक सड़क पर बेसुध होकर गिर पड़े। इस मार्मिक पल की जो तस्वीरें सामने आई हैं उन्होंने हर किसी को रुला दिया। देखिए दिल को झकझोर देने वाली तस्वीरें...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 29 2022, 08:47 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

बता दें कि परिजन जैसे ही घर में लगी कन्हैया की तस्वीरों को देखते हैं तो फिर बिलखने लगते हैं। वह बार यही कहते हैं कि अब कन्हैया इन तस्वीरें में ही याद बनकर रह गए। कैसे एक दिन पहले वह सुबह सबसे मिलकर दुकान गए थे। लेकिन कुछ घंटों बाद ही हैवानों ने उनको मार डाला। उनका आखिर ऐसा क्या कसूर था, जिसकी इतनी बड़ी सजा दी गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

वहीं मृतक कन्हैया की बहन नीमा देवी का कहना है कि पूरा परिवार इस घटना से डरा सहमा हुआ है। हमें समझ नहीं आ रहा है कि क्या से क्या हो गया। सरकार और पुलिस से अपील है कि  हमें सुरक्षा दे। नहीं तो कल हमारी भी हत्या हो सकती है। दरिंदों ने हमारे सिर्फ भाई को नहीं बल्कि पूरे परिवार को मार डाला है। हमारी एक ही मांग है कि जिस तरह से हैवानों ने कन्हैया को काटा है उसी तरह सरकार उनको काट दे।

36

बता दें कि मृतक का पूरा परिवार दोनों आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहा है। वह बिलखते हुए कह रहे हैं कि अगर सरकार हमारे लिए कुछ कर सकती है तो उन्हें इंसाफ में दोनों को फांसी दे दो। एक तरफ उनकी आंखों में आंसू हैं तो वहीं दूसरी ओर आरोपियों के कृत्य को लेकर आक्रोश भी है।

46

बहन नीमा ने कन्हैया के बारे में बात करते हुए बताया कि मेरा भाई बहुत मिलनसार था, उसके जैसा नेचर किसी का नहीं होगा। वह रोते इंसान को भी हंसा देता था। उसने तीन साल पहले ही अपना नया घर लिया था। वह एक प्लॉट लेना चाहता था। इसके लिए दिन रात दुकान में मेहनत कर रहा था। उसका एक ही सपना था कि उसका बेटा एक अच्छा डॉक्टर बने। लेकिन उन हैवानों ने उसके सपने के साथ साथ उसको ही तोड़ दिया। 

56

 कन्हैयालाल की पत्नी जशोदा की आंखों के तो आंसू ही सूख गए, बह बस एक टक देखती रहती हैं। बह बोलने की कोशिश करती हैं, लेकिन जबान से कुछ निकलता ही नहीं है। उन्होंने भरी हुई आवाज में कहा उन्होंने कभी ना तो मुझे डांटा और ना ही अपने बच्चों को फटकार लगाई। वह अपने दो बेटों में से एक को डॉक्टर और दूसरे बेटे को इंजीनियर बनाना चाहते थे। अब उनका ये सपना कौन पूरा करेगा।  दरिंदों ने मेरे परिवार को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है।

66

बता दें कि कल मंगलवार दोपहर 2 आरोपी रियाज और गोस मोहम्मद की उदयपुर के शहर के धानमंडी इलाके में मौजूद टेलर कन्हैया लाल की दुकान में घुसे। जाते ही दोनों ने कहा किहमें कपड़े सिलवाने हैं। कन्हैया ने नाप लेना स्टार्ट कर दिया। तभी अचानक पीछे खड़े हत्यारे ने धारदार हथियार से उसके ऊपर हमला कर दिया। दोनों ने तलवार से कई वार कन्हैया के ऊपर किया। ऑन द स्पॉट उसकी मौत हो गई।  बता दें कि नुपुर शर्मा के समर्थन में कन्हैयालाल ने फेसबुक पोस्ट किया था, जिसके बाद ये हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें- कन्हैयालाल के हत्यारों ने 2014 में करांची से ली थी ट्रेनिंग, सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन 

यह भी पढ़ें-  कन्हैयालाल कहते थे ऐसे कपड़े सिलो की आदमी सज जाए, साथी कारीगर ने सुनाया हत्या का आंखों देखा हाल

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
उदयपुर के होटल में ठहरा परिवार, चेक-आउट पर ₹5.74 लाख का बिल देख उड़े होश, जानें फिर क्या हुआ
Recommended image2
NEET की तैयारी, 450 नंबर और फिर मौत... Kota की खुशबू के मामले में पुलिस तलाश रही जवाब
Recommended image3
Rajasthan News: राजस्थान में 215 मेडिकल स्टोर पर गिरी गाज, दो महीने से दवा वितरण में लापरवाही का आरोप
Recommended image4
जर्जर स्कूल और तबेले में पढ़ रहे बच्चे... सियासी बवाल के बाद सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Recommended image5
23 अगस्त को बदलेगा मौसम का मिजाज! दिल्ली-NCR में बारिश, यूपी-छत्तीसगढ़ में भारी बरसात, MP समेत 7 राज्यों का हाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved