MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Kal ka Rashifal
New York Subway Accident
Gurugram Hit and Run Case
Disha Salian Case
Gurugram Hit and Run Case
Rishi Panchami Vrat Katha
Oracle Layoffs
Neemuch School 9 PHOTO
Punjab Influencer Manjeet Kaur
Haiwaan Box Office Collection
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Ashoknagar Accident
Disha Salian Case
Jaipur Murder Case
Top 10 Morning News
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • नयनतारा से रश्मिका मंदाना तक, ये हैं साउथ की सबसे ज्यादा फीस पानी वाली टॉप 10 Actress

नयनतारा से रश्मिका मंदाना तक, ये हैं साउथ की सबसे ज्यादा फीस पानी वाली टॉप 10 Actress

Highest Paid South Actress in 2023: खूबसूरती ही नहीं, कमाई के मामले में भी साउथ एक्ट्रेस कई बॉलीवुड एक्ट्रेस से बहुत आगे हैं। 2023 में फीस की बात करें तो कई साउथ एक्ट्रेस एक फिल्म के 5 से 10 करोड़ रुपए तक चार्ज कर रही हैं। हालांकि, साउथ की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली हीराइनों में इस साल सबसे आगे नयनतारा हैं। नयनतारा को एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपए मिल रहे हैं। वहीं उनके बाद दूसरे नंबर पर नागार्जुन की एक्स बहू समांथा रूथ प्रभु हैं, जो एक फिल्म के लिए 8 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं। इस पैकेज में जानते हैं, सबसे ज्यादा फीस पाने वाली टॉप-10 साउथ एक्ट्रेस के बारे में।    

4 Min read
Author : Ganesh Mishra
| Updated : Jan 05 2023, 04:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

नयनतारा
18 नवंबर, 1984 को बेंगलुरू में पैदा हुईं नयनतारा इस वक्त साउथ की सबसे ज्यादा फीस पानी वाली एक्ट्रेस में टॉप पर हैं। बता दें कि नयनतारा उस वक्त खूब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में आइटम सॉन्ग करने से साफ मना कर दिया था। नयनतारा ने डायरेक्टर विग्नेश शिवन से शादी की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

समांथा रूथ प्रभु
नागार्जुन की एक्स बहू और एक्ट्रेस समांथा रूथ प्रभु का नाम एक्टिंग से ज्यादा विवादों के लिए भी सुर्खियों में रहा। समांथा ने नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य से 2017 में शादी की थी। हालांकि, 4 साल बाद 2021 में दोनों का तलाक हो गया। समांथा ने फिल्म पुष्पा में एक आइटम सॉन्ग भी किया है। 

310

पूजा हेगड़े
13 अक्टूबर, 1990 को मुंबई में पैदा हुईं पूजा हेगड़े ने 2012 में तमिल मूवी 'मुगामूदी' से करियर की शुरुआत की थी। 2020 में अल्लू अर्जुन के साथ आई उनकी फिल्म 'अला वैकुंठपुरामुलू' सुपरहिट साबित हुई थी। पूजा साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर रही हैं। हाल ही में वो सरकस में नजर आई थीं। इसके अलावा वो 2023 में सलमान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगी। 

410

अनुष्का शेट्टी
बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी साउथ की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार हैं। 7 नवंबर, 1981 को मैंगलुरू में पैदा हुईं अनुष्का ने 2005 में आई फिल्म 'सुपर' से करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो विक्रमरकुडु, लक्ष्यम, शौर्यम, किंग, बिल्ला, वेदम, रगड़ा, मिर्ची, लिंगा, रुद्रमादेवी और भागमती जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब वो नवीन पॉलीशेट्टी के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाली हैं। 

510

रश्मिका मंदाना 
ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द राइज (Pushpa The Rise) में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की हीरोइन रहीं रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) नेशनल क्रश के नाम से मशहूर हैं। रश्मिका ने पुष्पा में श्रीवल्ली का रोल निभाया है। फिल्म की कामयाबी के बाद रश्मिका की गिनती साउथ की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली एक्ट्रेस में होने लगी है। 

610

तमन्ना भाटिया 
बाहुबली में प्रभास के साथ काम कर चुकीं तमन्ना भाटिया साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 21 दिसंबर, 1989 को मुंबई में पैदा हुईं तमन्ना ने 2005 में फिल्म चांद सा रोशन चेहरा से डेब्यू किया था। 2023 में तमन्ना भाटिया फिल्म भोला शंकर में नजर आने वाली हैं। 

710

काजल अग्रवाल
सिंघम गर्ल के नाम से मशहूर काजल अग्रवाल का जन्म 19 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था। काजल ने 2020 में गौतम किचलू से शादी की और अप्रैल, 2022 में एक बेटे की मां बनीं। काजल आखिरी बार 2022 में फिल्म हे शिनामिका में नजर आई थीं। 2023 में वो 'इंडियन 2'  में दिखेंगी।

810

रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह साउथ फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। 10 अक्टूबर, 1990 को नई दिल्ली में पैदा हुईं रकुल प्रीत ने करियर की शुरुआत 2009 में फिल्म 'गिल्ली' से की थी। हालांकि, उन्हें पहचान हिंदी फिलम यारियां से मिली। रकुल ने किक 2, ब्रूसली, सराइनोडू, ध्रुव, विनर, स्पाइडर, देव, मनमधुडू 2 और थैंकगॉड जैसी फिल्मों में काम किया है। 2023 में वो अयलान और इंडियन 2 में नजर आएंगी।  

910

तृषा कृष्णन
अक्षय कुमार के साथ फिल्म खट्टा मीठा में काम कर चुकीं तृषा कृष्णन का जन्म 4 मई, 1983 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने करियर की शुरुआत 1999 में फिल्म जोड़ी से की थी। तृषा ने वर्षम, तिरुपाची, आरू, पोरनामी, स्टालिन, सइनीकुडु, कृष्णा, भीमा, सर्वम, नमो वेंकटेश, मनकथा, लॉयन, नायकी, मोहिनी, पेट्टा, रांगी जैसी फिल्मों में काम किया है। 2023 में वो द रोड में नजर आएंगी। 

1010

कीर्ति सुरेश 
17 अक्टूबर, 1992 को चेन्नई में पैदा हुईं कीर्ति सुरेश ने 2000 में आई फिल्म पायलट से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कुबेरन, रिंग मास्टर, नेनु सैलजा, रेमो, भैरवा, महानती, सामी स्क्वेयर, सरकार, मिस इंडिया, रंग दे, अन्नाथे, गुडलक सखी और वाशी जैसी फिल्मों में काम किया है। 2023 में वो भोला शंकर, मामनन और सिरेन जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। 

ये भी देखें : 

अक्षरा ही नहीं, पवनसिंह के नाम से कांपती है ये एक्ट्रेस, जानें क्यों बोली- इस 1 चीज से नहीं करते समझौता

PHOTOS: चिरंजीवी से अनाड़ी के एक्टर तक, बेहद खूबसूरत हैं इन 8 एक्टर्स की बेटियां

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Allu Arjun House: अंदर से ऐसा दिखता है अल्लू अर्जुन का 100 करोड़ का बंगला 'ब्लेसिंग', देखें तस्वीरें
Recommended image2
रश्मिका मंदाना के पति विजय देवरकोंडा बनेंगे भगवान कृष्ण? इस मूवी से राम चरण का कटा पत्ता
Recommended image3
यश और कियारा आडवाणी का इंटीमेट सीन हुआ लीक, सामने आया Toxic का VIDEO
Recommended image4
Toxic Social Media Review: दमदार एक्शन के बीच यश की 'टॉक्सिक' बनी 'टॉर्चर', पढ़ें सोशल मीडिया रिव्यू
Recommended image5
Toxic Fans Review: यश की ‘Toxic’ रिलीज होते ही मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर छाया फैंस का रिएक्शन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved