MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Technology
  • Tech News
  • Android 11 Update: 20 पर्सेंट ज्यादा तेजी से लॉन्च करेगा ऐप्स, जानें इसमें और क्या है खास

Android 11 Update: 20 पर्सेंट ज्यादा तेजी से लॉन्च करेगा ऐप्स, जानें इसमें और क्या है खास

टेक डेस्क। एंड्रॉइड 11 (Android 11) को  लॉन्च कर दिया। इसका लंबे समय से यूजर्स को इंतजार था। इसकी लॉन्चिंग की घोषणा इस साल फरवरी में ही की गई थी। इसे बीते मंगलवार को लॉन्च किया गया। फिलहाल, यह सिर्फ गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन पर एवेलेबल होगा। वहीं, ओप्पो और शाओमी जैसे कई स्मार्टफोन ब्रांड अपने नए मॉडल्स में इसे शामिल करने की कोशिश में लगे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, एंड्रॉइड 11 पहले की तुलना में 20 फीसदी तेज रफ्तार से ऐप्स को लॉन्च करेगा। जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में। (फाइल फोटो)

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 16 2020, 02:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

स्क्रीन रिकॉर्डिंग
स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर स्क्रीनशॉट की तरह होता है। इसमें यूजर स्क्रीन पर हो रही एक्टिविटीज को वीडियो की तरह रिकॉर्ड कर सकता है। इस अपडेट के पहले भी यह फीचर कई स्मार्टफोन में मौजूद था। इस अपडेट से इसमें और भी सुविधा बढ़ी है। बिल्ड इन रिकॉर्डिंग ऑप्शन होने से यूजर फोन की मदद से ट्यूटोरियल वीडियो बना सकते हैं।
(फाइल फोटो)
 

28

नया कन्वर्सेशन सिस्टम
एंड्रॉइड 10 में स्क्रीन पर नीचे स्वाइप करने पर नोटिफिकेशन बार नीचे आ जाता था, लेकिन एंड्रॉइड 11 में यह दो हिस्से में बच जाएगा। पहले हिस्से में नोटिफिकेशन होगी, वहीं दूसरे हिस्से में चैट। दूसरे हिस्से में वॉट्सऐप, मेसेंजर और ट्विटर जैसे ऐप के नोटिफिकेशन होंगे।
(फाइल फोटो)

38

नोटिफिकेशन में नहीं दबेंगे मैसेज
पहले नोटिफिकेशन के बीच मैसेज दब जाया करते थे, लेकिन एंड्रॉइड 11 में कन्वर्सेसशन हिस्से में मैसेज की जानकारी मिलेगी। इसकी मदद से नोटिफिकेशन के जरिए ही रिप्लाई किया जा सकता है। इसमें चैट का बबल भी तैयार किया जा सकता है। यह पहले फेसबुक मेसेंजर में देखा जाता है। इसकी मदद से दूसरे ऐप का यूज करते हुए भी रिप्लाई किया जा सकेगा।
(फाइल फोटो)
 

48

नए कंट्रोल्स
एंड्रॉइड 11 के कुछ फीचर्स के जरिए फोन से ही एसी, फ्रिज, टीवी और दूसरे डिवाइसेस को कंट्रोल किया जा सकता है। इस नए वर्जन में यूजर सिर्फ पावर बटन को देर तक प्रेस कर इस ऑप्शन का यूज कर सकते हैं। इसमें एक नया फीचर बेडटाइम मोड भी शामिल किया गया है। इसे रात में चालू कर देने पर 'डू नॉट डिस्टर्ब मोड' शुरू हो जाता है। इससे फोन की स्क्रीन ब्लैक एंड वाइट हो जाती है।
(फाइल फोटो)
 

58

म्यूजिक कंट्रोल
इस नए वर्जन में फोन को अपडेट करने के बाद यूजर के लिए ब्लूटूथ स्पीकर और दूसरे डिवाइस पर म्यूजिक सुनना आसान हो जाएगा। एयरप्लेन मोड में फोन को रखने पर ब्लूटूथ डिवाइस फोन से कनेक्ट रहेगा। इसे बार-बार जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  
(फाइल फोटो)

68

ऐप्स अरेंज करने में कोई परेशानी नहीं
एंड्रॉइड 11 अपडेट आने से पहले यूजर को ऐप एक जगह रखने के लिए फोल्डर बनाना पड़ता था, लेकिन इसमें ऐसा नहीं करना पड़ेगा। एंड्रॉइड 11 के स्मार्ट फोल्डर के जरिए फोन अपने आप ऐप्स को उनके नेचर के हिसाब से एक फोल्डर में डाल देगा।
(फाइल फोटो)

78

सिक्युरिटी और प्राइवेसी
एंड्रॉइड 11 अपडेट के बाद फोन के किसी भी ऐप को सिर्फ एक बार लोकेशन और स्टोरेज की परमिशन दी जा सकती है। पहले ऐप को परमिशन देते वक्त दो ऑप्शन मिलते थे - ऑल द टाइम और ओनली वाइल यूजिंग। ऑल द टाइम ऑप्शन चुनने पर ऐप हर वक्त पर्सनल डेटा जैसे लोकेशन, स्टोरेज और सेंसर की जानकारी लेता था। वहीं, दूसरे ऑप्शन में सिर्फ इस्तेमाल के वक्त ही ऐप की पहुंच डेटा तक हो पाती थी। 
(फाइल फोटो)
 

88

कौन से स्मार्टफोन में मिलेगा यह अपडेट
एंड्रॉइड 11 अपडेट अभी कुछ ब्रांड्स के चुनिंदा स्मार्टफोन में ही मिलेगा। इनमें गूगल पिक्सल, ओप्पो, वन प्लस, रियलमी, शाओमी और नोकिया के स्मार्टफोन शामिल हैं। 
(फाइल फोटो)
 

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
AI से बना वीडियो अब नहीं चलेगा! सरकार ने कस दिया शिकंजा, जानिए नए नियम
Recommended image2
घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Recommended image3
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स
Recommended image4
Redmi Note 15 5G भारत में लॉन्च, जोरदार हैं खासियत और रेंज में कीमत
Recommended image5
WhatsApp Chat को बनाना है सुपर सेफ? अपनाएं 7 तरीके, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी बातें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved