- Home
- Technology
- Tech News
- YouTube के कनेक्टेड टीवी की इस वजह से बढ़ रही डिमांड, ये कंटेंट सर्च कर रहे यूजर्स
YouTube के कनेक्टेड टीवी की इस वजह से बढ़ रही डिमांड, ये कंटेंट सर्च कर रहे यूजर्स
YouTube पर डिफरेंट टाइप का कंटेंट देखा जा रहा है। क्रिकेट, कॉमेडी के अलावा एजुकेशनल प्रोग्राम को भी प्रमुखता से देखा जा रहा है। महिलाएं खाना पकाने से लेकर सौंदर्य सामग्री में भी रुचि दिखा रही हैं। बच्चों के कॉटूर्न सामग्री भी देखी जा रही हैं। इसके अलावा मनोरंजन की सामग्री, फिल्म, रियलटी शो देखने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

टेक डेस्क । वीडियो-स्ट्रीमिंग के लिए मशहूर YouTube के पास वीडियोज का अथाह भंडार है, दुनिया का शायद ही ऐसा कोई टॉपिक हो जिसका कंटेट यूट्टूब पर ना मिले । भारत में इंटरनेट यूज करने वाला हर व्यक्ति यूट्यूब पर उपयोगी सामग्री खोजता रहता है ।
YouTube ने किया बड़ा दावा
YouTube ने दावा करते हुए कहा है कि भारत में 20 मिलियन से अधिक यूजर्स ने ने अपने कनेक्टेड टीवी पर YouTube का कंटेट देखा है। YouTube स्ट्रीमिंग में लगातार वृद्धि भी देखी जा रही है। YouTube के मुताबिक इसमें बीते साल मई महीने में 40% से अधिक की इजाफा हुआ है।
YouTube connected tv पर देखा जा रहा ये कंटेंट
YouTube पर डिफरेंट टाइप का कंटेंट देखा जा रहा है। अलग-अलग ग्रुप की लोग अपनी पसंद के हिसाब से कंटेंट खोज रहे हैं। क्रिकेट, कॉमेडी के अलावा एजुकेशनल प्रोग्राम को भी प्रमुखता से देखा जा रहा है। महिलाएं खाना पकाने से लेकर सौंदर्य सामग्री में भी रुचि दिखा रही हैं। बच्चों के कॉटूर्न सामग्री भी देखी जा रही हैं। इसमें लगातार वृद्धि भी देखी जा रही है। इसके अलावा मनोरंजन की सामग्री, फिल्म, रियलटी शो देखने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
भारतीय भाषाओं में ज्यादा कंटेट देख रहे
YouTube ने अपने सालाना इवेंट में जानकारी देते हुए कहा कि 85% दर्शकों ने कोविड -19 के प्रकोप के बाद यूट्यूब कंटेंट को सबसे अधिक देखा है। दुनिया में प्रचलित अन्य भाषाओं के मुकाबले 93% YouTube दर्शक भारतीय भाषाओं में कंटेंट देखना पसंद करते हैं।
स्टडी मटेरियल किया जा रहा सर्च
YouTube ने जानकारी दी है कि उसके चैनल्स पर स्टडी मटेरियल को ज्यादा सर्च किया जा रहा है। 'StudyIQ' और 'Dont Memorise' के सब्सक्राइबर लगातार बढ़ रहे हैं। स्टडी चैनल भारत में लर्नर कम्युनिटी को मजबूत बना रहा है। इस मटेरियल के जरिए लोग खुद को एजुकेट कर रहे हैं। कोरोनाकाल में ऐसे विषयों को सबसे ज्यादा खोजा गया है। एज्युकेटिव यूट्यूब चैनलों के सब्सक्राइबर बढ़ रहे हैं। इनकी संख्या में बड़ी तेजी आई है।
एजुकेशनल कंटेंट की बढ़ रही डिमांड
YouTube पर करियर वीडियो भी खूब देखे जा रहे हैं। पिछले साल के मुकाबसे इसमें 60 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। YouTube केमुताबिक ने फॉर्मिंग, फायनेंस, फूड और इंजीनियरिंग जैसे स्टडी वीडियोज़ के व्यूवर में खासी ग्रोथ देखने को मिली है। टेक्नालॉजी, ब्यूटी और कॉमेडी मटेरियल भी देखा जा रहा है। इसमें लोकल लैंग्वेज के दर्शक बढ़े हैं।
यूनिक कंटेंट की वजह से बढ़ रहे सब्सक्राइबर
मौजूदा समय में मेन स्ट्रीम में 140 से अधिक YouTube चैनलों के 10 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। हर भाषा में यूट्यूब चैलन के पास सामग्री है। YouTube पर लगातार यूनिक कंटेंट परोसने वालों की संख्या बढ़ रही है। ये प्रोड्यूसर लगातार अपना सेल्फ क्रिएट किया हुआ कंटेट दर्शकों के समक्ष रख रहे हैं।
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News