MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Technology
  • Tech News
  • हंगामे के बाद Whatsapp ने वापस लिया प्राइवेसी पॉलिसी वाला फैसला, डेटा शेयरिंग में कोई बदलाव नहीं

हंगामे के बाद Whatsapp ने वापस लिया प्राइवेसी पॉलिसी वाला फैसला, डेटा शेयरिंग में कोई बदलाव नहीं

टेक डेस्क. हाल में सोशल मैसिजिंग ऐप (Social Messaging App) वॉट्सऐप (WhatsApp) ने नई प्राइवेसी पॉलिसी लॉन्च की थी। इस पॉलिसी को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा काटा। नई पॉलिसी में कंपनी यूजर्स के प्राइवेट जानकारी, फोन नंबर यहां तक की चैट तक पर नजर रखने वाले थी। यानी WhatsApp ने ये साफ़ किया था कि उसकी नजर आपके चैट पर रहेगी। अगर आपको इससे आपत्ति है तो आप अपना अकाउंट डिलीट कर सकते हैं। 8 फरवरी 2021 से अगर आपको WhatsApp का इस्तेमाल करना है तो पॉलिसीस माननी होगी। इससे यूजर्स भड़क गए और सोशल मीडिया पर मीम्स शेयर होने के साथ जमकर मजाक उड़ा। लोगों ने ऐप न इस्तेमाल करने की धमकी दीं। यूजर्स का गुस्सा देखने के बाद अब कंपनी ने एक दिन में फैसला पलट दिया। वॉट्सऐप कंपनी ने नई प्राइवेसी पॉलिसी वाला फैसला वापस ले लिया है। आइए जानते हैं कि अब नए अपडेट में क्या बातें कही गई हैं? वॉट्सऐप यूजर्स के लिए ये बातें जानना बहुत जरूरी है- 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 09 2021, 05:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

कंपनी के मुताबिक किसी भी User का प्राइवेट चैट पब्लिक नहीं होगा। बस वही जानकारी Facebook से साझा करेंगे जिससे User का बिजनेस बढ़े। कंपनी ने अपनी रिलीज में कहा है कि नए अपडेट से WhatsApp के जरिए शॉपिंग और बिजनेस करना पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा। 

29

अधिकतर लोग आज WhatsApp का इस्तेमाल चैटिंग के अलावा बिजनेस एप के तौर पर भी कर रहे हैं। हमने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को बिजनेस के लिए एक सुरक्षित होस्टिंग सर्विस के तौर पर अपडेट किया है। इससे छोटे कारोबारियों को WhatsApp के जरिए अपने ग्राहकों तक पहुंचने में आसानी होगी। इसके लिए हम अपनी पैरेंट कंपनी फेसबुक की भी मदद लेंगे।

39

 WhatsApp के प्रवक्ता के मुताबिक इस अपडेट से यूजर्स की प्राइवेसी भंग नहीं होगी। कंपनी आज भी यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर प्रतिबद्ध है। नए अपडेट से फेसबुक और WhatsApp के बीच डेटा शेयरिंग को लेकर कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। 

49

फेसबुक (Facebook) अपने सभी प्रोडक्ट के लिए समय-समय पर अपडेट और नई पॉलिसी लाता रहता है। ऐसा ही नया अपडेट फेसबुक ने WhatsApp में शामिल किया है। WhatsApp यूजर्स के लिए जारी नई प्राइवेसी पॉलिसी के तहत वह अपने यूजर्स का जरूरी डेटा Facebook की दूसरी कंपनियों के साथ शेयर करेगा।
 

59

ये जानकारी होतीं शेयर

 

WhatsApp आपका फोन नंबर, बैंकिंग ट्रांजैक्शन डेटा, सर्विस-रिलेटेड इन्‍फॉर्मेशन, दूसरों से किस तरह इंटरेक्ट करते हैं ऐसी जानकारी, मोबाइल डिवाइस इन्‍फॉर्मेशन और आईपी एड्रेस को शेयर करने वाला था।
 

69

Popup Message

 

इन दिनों WhatsApp यूज करने के दौरान फुल-स्क्रीन पॉप-अप मैसेज आ रहा है, जिसमें आपको Accept करने का विकल्प दिया जा रहा है। यह कंपनी की नई टर्म और प्राइवेसी पॉलिसी थी, जिसे कंपनी ने 4 जनवरी को जारी किया है।

79

8 Feb तक का समय

 

नई टर्म और प्राइवेसी पॉलिसी एक्सेप्ट करने लिए यूजर्स के पास 8 फरवरी तक का समय है। नई पॉलिसी से सहमत न होने वाले यूजर्स का WhatsApp अकाउंट डिलीट हो जाएगा।
 

89

वॉट्सऐप की नई पॉलिसी (WhatsApp New Policy)

 

WhatsApp सर्विस और डेटा की प्रोसेसिंग।
फेसबुक की कंपनियां और सर्विस WhatsApp के चैट को स्टोर कर सकते हैं।
फेसबुक के दूसरे प्रोडक्ट का एकीकरण।

99

फेसबुक ग्रुप कंपनियां (Facebook group companies)

 

WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर यूजर्स के पास सिर्फ इससे सहमत होने का विकल्प होगा। इससे पहले यूजर्स फेसबुक की दूसरी कंपनियों के साथ इन्‍फॉर्मेशन शेयर न किया जाए का विकल्प चुन सकते थे। कंपनी ने अपने FAQ में इन-हाउस कंपनियों के बीच डेटा शेयरिंग को लेकर डिटेल में जानकारी शेयर की है। फेसबुक की कंपनियों में – फेसबुक पेमेंट्स, WhatsApp, इंस्टाग्राम, फेसबुक टेक्नोलॉजीज, ओनावो और क्राउड टेंगल जैसी कंपनियां शामिल हैं। 

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
X Outage Today: फिर ठप हुआ एलन मस्क का एक्स, फीड रिफ्रेश नहीं हो रही, 4500+ यूजर्स ने की शिकायत
Recommended image2
Meta में 16,000 नौकरियां खतरे में? मार्क ज़करबर्ग की कंपनी में बड़ी छंटनी की तैयारी, वजह-AI
Recommended image3
AI Prompt For Holi Photo: इस बार होली पर फोटोशूट नहीं, AI शूट, ये 5 प्रॉम्ट आएंगे काम
Recommended image4
IND vs ZIM LIVE: कब है टॉस, कितने बजे शुरू होगा मैच और कहां देखें फ्री स्ट्रीमिंग?
Recommended image5
AI Summit 2026: माइक्रोसॉफ्ट से रिलायंस-अडानी तक, AI में कितना निवेश करने जा रहीं ये 6 कंपनियां
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved