- Home
- Viral
- जब प्रेग्नेंट लेडी के पेट से गायब हो गया 8 महीने का बच्चा, ना ऑपरेशन ना चीर-फाड़ फिर कैसे निकाला बेबी
जब प्रेग्नेंट लेडी के पेट से गायब हो गया 8 महीने का बच्चा, ना ऑपरेशन ना चीर-फाड़ फिर कैसे निकाला बेबी
ट्रेंडिंग डेस्क : आपने आज तक बच्चों की किडनैपिंग की कई खबरें सुनी होंगी। यहां तक कि अस्पताल से नवजात बच्चा चोरी होने कई घटनाएं भी सामने आ चुकी है। लेकिन क्या कभी आपने यह सुना है कि एक मां के कोख से बच्चा चोरी हो गया है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा करना तो नामुमकिन है। अगर आपको इस बात पर यकीन नहीं हो रहा तो हम आपको बताते है एक ऐसी ही घटना जिसे सुनकर हर कोई दंग है। दरअसल, ब्राजील में एक मरी हुई मां के पेट से 8 महीने के बच्चे को चुरा लिया गया। वह भी बिना किसी ऑपरेशन या चीर-फाड़ के। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरी घटना...
| Published : Jul 09 2021, 01:47 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
यह मामला है ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर के देवोरो का। जहां पिछले साल सिंतबर में एक 23 साल की एक गर्भवती महिला की लाश मिली थी। इस महिला का नाम थायसा केम्पोस डॉस सैंटोस था। सबसे हैरानी वाली बात यह थी कि महिला कि पेट से उसका बच्चा चुरा लिया गया था।
पुलिस के अनुसार थायसा की लाश रेलवे ट्रैक के पास सड़ी हुई हालत में मिली थी। जब पुलिस ने उसकी शिनाख्त कर घर वालों को बुलाया, तब पता चला कि वह 8 महीने प्रेग्नेंट थी। लेकिन पुलिस को आसपास कोई बच्चा नहीं मिला। ना ही उसके कोख में बच्चा था। जिससे पुलिस को शक हुआ कि कोई उसके बच्चे को चुरा कर ले गया है।
महिला के गर्भ में बच्चा ना होने की बात सुनकर हर कोई हैरान है। डॉक्टर भी इस तरीके का मामला देखकर हैरानी में पड़ गए हैं कि आखिर एक चोर ने मृतक महिला की कोख से बच्चा कैसे निकाला ?
पुलिस और डॉक्टर्स का मानना है कि मरने से पहले ही बच्चे की नार्मल डिलीवरी करवा कर किसी ने उस महिला को बेरहमी से मार दिया और उसके बच्चे को चुरा कर ले गया।
महिला के घरवालों का कहना है कि पिछले कुछ समय से वह अपने पति से अलग रह रही थी। उसका एक दूसरा बॉयफ्रेंड भी थी। वह उसी के बच्चे की मां बनने वाली थी। पुलिस को शक है कि उसके पहले पति नहीं उसका बच्चा चुराकर उसे मार डाला होगा।
बताया जा रहा है कि थायसा के पहले पति से दो बच्चों है, जो अपनी मां के साथ रह रहे थे। ये उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी थी। पिछले साल 3 सितंबर की रात को अचानक वह लापता हो गई थी और 10 सितंबर को उसकी सड़ी हुई लाश मिली थी।