- Home
- Viral
- इस लड़की को ऐसी दिक्कत थी, किसी के सामने जाने पर आती थी शर्म, 15 साल तक सब सहती रही, फिर खुद किया इलाज
इस लड़की को ऐसी दिक्कत थी, किसी के सामने जाने पर आती थी शर्म, 15 साल तक सब सहती रही, फिर खुद किया इलाज
अलास्का. हिचकी (Hiccups )। एक ऐसी दिक्कत जो कभी न कभी सबको होती है। लेकिन अगर हिचकी परेशानी बन जाए। मतलब जल्द ठीक न हो। एक बार शुरू हो तो फिर रुकने का नाम ही न ले। तो आप क्या करेंगे। तब ये परेशानी छोटी नहीं रह जाएगी। 37 साल की निकोल एलार्ड ने भी कुछ यही बताने की कोशिश की है। वे 15 साल तक हिचकी से परेशान थीं। फिर उन्होंने इसे रोकने के लिए अजीबोगरीब प्रयोग किए। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना अनुभव शेयर किया। 15 साल बाद निकोल ने कैसे अपनी हिचकी की दिक्कत को ठीक किया...

निकोल एलार्ड ने हिचकी को दूर करने के लिए सबसे पहले अपने खान-पान में बदलाव किया। वे अलास्का में रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी हिचकी को लेकर स्कूल में बच्चे उनका मजाक बनाते थे। कभी-कभी दर्द इतना तेज होता था कि सांस लेने में भी दिक्कत होती थी। यहां तक की हॉस्पिटल जाना पड़ता था।
निकोल ने कहा कि उनकी हिचकी की दिक्कत इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि दोस्त कब्जदार सुअर के नाम से मजे लेते थे। उन्होंने बताया, जैसे-जैसे बड़ी होती गई, परेशानी बढ़ती गई। कभी-कभी हिचकी तेज होती। कभी-कभी शांत। कभी-कभी इतनी बार कि मैं सांस भी नहीं ले पाती थी।
यह तब शुरू हुआ जब निकोल 15 साल की थी। हिचकी के साथ अक्सर पेट दर्द होता था। रात को जब वह सोती थी तब ही हिचकी बंद होती थी। कई डॉक्टर्स को दिखाया, लेकिन कोई भी हिचकी बंद नहीं कर पाया।
फिर मैंने हिचकी को खत्म करने का फैसला किया। साल 2011 था। मैंने सोचा कि हिचकी आने की क्या वजह हो सकती है। पहले लगा कि खान-पान की वजह से हिचकी आती है। इसके लिए उन्होंने खान-पान पर कंट्रोल किया। फिर वो और उनके दोस्त ने पता लगाने की कोशिश की कि किस खाने की वजह से सबसे ज्यादा हिचकी आती है।
वो और उनके दोस्त ने मिलकर कुछ खाद्य पदार्थों की पहचान की। फिर उसे पीसकर एक कैप्सूल में भर दिया। निकोल ने कहा, मैं इन गोलियों को तब लेती थी, जब हिचकी नहीं आ रही होती। इसे खाने पर हिचकी शुरू हो जाती थी।
ऐसे में उन्होंने छह चीजों मिर्च, गेहूं, गाय डेयरी, मटर, मक्का और मूंगफली की पहचान की, जिनसे हिचकी आती थी। दरअसल, हिचकी आने का सबसे बड़ी वजह पेट और फेफड़े के बीच स्थित डायफ्राम और पसलियों की मांसपेशी का सिकुड़ जाना है, जिससे फेफड़ा तेजी से हवा खींचने लगता है, जिसकी वजह से हिचकी आती है।
ये भी पढ़ें...
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News