- Home
- Viral
- दावा: मात्र 6 साल बाद धरती से खत्म हो जाएंगे इंसान, 2027 से लौटे इंसान ने दिखाई खौफनाक तस्वीरें
दावा: मात्र 6 साल बाद धरती से खत्म हो जाएंगे इंसान, 2027 से लौटे इंसान ने दिखाई खौफनाक तस्वीरें
हटके डेस्क: टाइम ट्रैवल का कॉन्सेप्ट काफी विवादित है। इसके तहत लोग भविष्य में जाने का दावा करते हैं। अभी तक दुनिया में ऐसे कई लोग सामने आ चुके हैं जिन्होंने भविष्य से लौटकर आने का दावा किया है। लेकिन इसकी प्रमाणिकता अभी तक साबित नहीं हो पाई है। इसका कोई वैज्ञानिक आधार अभी तक नहीं मिला है। लेकिन हाल ही में एक टाइम ट्रैवलर ने 2027 से लौटने का दावा किया है। साथ ही उसने कुछ फोटोज भी भी लोगों के साथ शेयर की है। इसमें उसने दिखाया कि आज से 6 साल पहले दुनिया कैसी होगी? शख्स ने जो बताया है अगर उसपर यकीन करें तो अबसे 6 साल बाद ही दुनिया खत्म हो जाएगी। नहीं बचेंगे इंसान...

कई बार दुनिया में ऐसे लोग सामने आते हैं जो भविष्य से लौटने का दावा करते हैं। टाइम ट्रेवल का ये कॉन्सेप्ट वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित नहीं है। लेकिन फिर भी जब कभी कोई टाइम ट्रैवल का दावा करता है तो लोगों का ध्यान इस और चला जाता है। ऐसा ही एक दावा अब यूरोप के एक शख्स ने किया है।
डेलीस्टार में छपी खबर के मुताबिक, यूरोप में रहने वाले एक टाइम ट्रैवेलर जिसका नाम जेवियर है ने दावा किया है वो आज से 6 साल बाद की दुनिया से लौटकर आया है। जेवियर ने लोगों को बताया कि वो 2027 में जाकर लौटा है।
जेवियर ने अपने टाइम ट्रेवल का अनुभव बताते हुए उस समय की दनिया की जानकारी दी है। इस जानकारी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 2027 में दुनिया में एक भी इंसान नहीं बचेगा। जी हां, जेवियर का कहना है कि अबसे मात्र 6 साल बाद दुनिया से इंसानों का नामो निशान खत्म हो जाएगा।
अपने इस दावे को प्रमाणित करने के लिए जेवियर ने कई तस्वीरें भी इंटरनेट पर शेयर की है। जेवियर का कहना है कि इन फोटोज को उसने 2027 में जाकर खींचा है। इन फोटोज में दुनिया में कोई भी इंसान नजर नहीं आ रहा है।
जेवियर ने 2027 में मॉल, सड़कों, रेस्त्रां की तस्वीरें खींची। लेकिन सबसे हैरानी की बात ये है कि इन फोटोज में एक भी इंसान नजर नहीं आ रहा है। जेवियर ने कहा कि 2027 में दुनिया में एक भी इंसान नहीं बचेगा। जेवियर के दावे के मुताबिक, उस समय बिजली भी होगी लेकिन उसने पाया कि काफी समय से जगहों की साफ़-सफाई नहीं हुई थी।
जेवियर ने अपने दावे को प्रमाण के साथ इंटरनेट पर शेयर किया। इसके बाद जहां कुछ लोग यकीन करने लगे है कि अब से 6 साल बाद दुनिया से इंसान खत्म हो जाएंगे वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये तस्वीरें झूठी है। इन्हें लॉकडाउन में खींचा गया है और अब इस गलत दावे के साथ मात्र मशहूर होने के लिए ये स्टंट किया जा रहा है।
2027 में इंसान के गायब हो जाने का दावा करने वाले जेवियर के टिकटॉक पर 12 लाख फॉलोवर्स हैं। उसने अपने अकाउंट पर इस टाइम ट्रैवल की कई तस्वीरें शेयर की है। लोगों ने इस दावे के बाद उनके अकाउंट को और भी ज्यादा बार विजिट करना शुरू कर दिया है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News