- Home
- Viral
- पुलिस पर भांजी तलवार-कभी तिरंगे का अपमान, किसान आंदोलन की इन 10 तस्वीरों को देख भड़क उठे थे देशवासी
पुलिस पर भांजी तलवार-कभी तिरंगे का अपमान, किसान आंदोलन की इन 10 तस्वीरों को देख भड़क उठे थे देशवासी
नई दिल्ली. तीन नए कृषि कानूनों (Three Farms Laws) को सरकार ने वापस लेने का फैसला किया है। पीएम मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को देश के नाम संबोधन में इस बात का ऐलान किया। करीब एक साल तक चले किसान आंदोलन (Farmer Movement) को पीएम मोदी के ऐलान के बाद खत्म किया जाएगा या नहीं। इसपर फैसला होना अभी बाकी है। लेकिन सरकार (Government) ने अपनी तरफ से एक बड़ी पहल की है। किसानों का दावा है कि उनका एक साल तक चला आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। लेकिन इस दौरान कई ऐसे मौके आए, जब किसानों के आंदोलन की आलोचना (Farmer Movement Criticized) की गई। किसान आंदोलन पर एक बड़ा डेंट 26 जनवरी 2021 को लगा था। जब किसानों का एक समूह जबरदस्ती दिल्ली में लाल किले (Red Fort) के अंदर घुस गया था। आंदोलन की 10 तस्वीरें, जिन्होंने देश को किया शर्मसार...

किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी 2021 के दिन दिल्ली में जो हुआ वह बहुत शर्मनाक था। आंदोलन के दौरान एक व्यक्ति ने लाल किले के प्राचीर पर चढ़कर भारतीय तिरंगे को उतारकर उसकी जगह अपना झंडा लगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने इसपर सख्त एक्शन लिया था।
विरोध प्रदर्शन के दौरान इस तस्वीर के सामने आने के बाद किसानों की काफी आलोचना हुई। इसमें प्रदर्शन के दौरान एक निहंग प्रदर्शनकारी ने पुलिसकर्मी पर तलवार भाज दी थी। हालांकि बाद में कहा गया कि किसान ने अपनी सुरक्षा में तलवार भांजा था
तस्वीर 26 जनवरी 2021 की है। किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली चलो अभियान चलाया गया। इस दौरान देशभर से किसान दिल्ली में दाखिल हो गए। हालांकि इस दौरान दिल्ली में कई जगहों पर हिंसक घटनाएं हुईं। कई किसान संगठनों के सदस्य लाल किला के अंदर घुस गए। कुछ ने तो लाल किले के प्राचीर पर अपने संगठन का झंडा लगाने की कोशिश की।
ये तस्वीर भी किसान आंदोलन के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर दाग लगाने जैसी है। दरअसल, 26 जनवरी 2021 को दिल्ली चलो कार्यक्रम के दौरान ट्रैक्टर और ट्रालियों में भरकर किसान दिल्ली पहुंचे। लेकिन इस दौरान किसानों ने काफी उत्पात मचाया। ट्रेफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई। ट्रैक्टर पर आगे बैठकर दिल्ली पहुंचे थे।
किसान आंदोलन के दौरान कई बार निहंग किसान आलोचना के केंद्र में रहें। आंदोलन के दौरान कई बार वे अपने साथ रखे हुए हथियारों का इस्तेमाल करते हुए नजर आए। अक्टूबर 2021 में ही सिंघु बॉर्डर पर निहंगो पर मनोज पासवान नाम के शख्स पर हमला करने का आरोप लगा था।
आंदोलन के दौरान किसान जब दिल्ली पहुंचे तो वे लाल किले के प्राचीर पर चढ़कर गए। इस दौरान उन्होंने काफी उत्पात मचाया। देश सहित पूरी दुनिया ने इस उत्पात को देखा। इस घटना के बाद किसानों की काफी आलोचना हुई थी।
26 जनवरी 2021 को जब किसान दिल्ली में दाखिल हुए तो उन्होंने काफी उत्पात मचाया। पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। कई सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पहुंचे किसानों ने लाल किले के अंदर भी तोड़फोड़ की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि किसानों ने आक्रोशित होकर लाल किला कैंपस के अंदर जबरदस्ती घुस गए और तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस आरोप में कई किसानों की पहचान कर गिरफ्तारी भी की।
किसान आंदोलन के दौरान सिंघु बॉर्डर पर एक युवक का तालिबानी तरीके से कत्ल कर दिया गया था। उसका हाथ काटकर शव को मंच के सामने लटकाया गया था। जब इसकी तस्वीरें मीडिया में आईं तो किसान आंदोलन की काफी आंलोचना की गई। मृतक की पहचान 35 साल के लखबीर सिंह के रूप में हुई है। मृतक मजदूर था और पंजाब के तरन तारन का रहने वाला था।
किसान आंदोलन के दौरान लखबीर सिंह नाम के व्यक्ति की सिंघु बार्डर पर 15 अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चार निहंगों नारायण सिंह, सरबजीत सिंह, भगवंत सिंह और गोविंदप्रीत सिंह ने 15 और 16 अक्तूबर को सरेंडर कर दिया था।
ये भी पढ़ें...
साधारण नहीं, एक पुलिसवाली है ये लड़की, इसे लेकर ऑफिस में ऐसी अफवाह उड़ी कि करना पड़ा सस्पेंड
कोरोना के बाद फैल सकती है एक और महामारी, चीन के बाजारों में मिले 18 हाई रिस्क वाले वायरस
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News