- Home
- Viral
- तालिबान की चौंकाने वाली हरकत: जैसे ही अमेरिका-ब्रिटेन गए, विक्ट्री परेड निकाल दिखाए अपने खतरनाक हथियार
तालिबान की चौंकाने वाली हरकत: जैसे ही अमेरिका-ब्रिटेन गए, विक्ट्री परेड निकाल दिखाए अपने खतरनाक हथियार
काबुल. अमेरिका और ब्रिटेन के जाने के बाद तालिबान ने एक बार फिर से अफगानिस्तान में अपनी ताकत दिखाई। उसने अमेरिका के सैन्य उपकरणों के साथ परेड किया। यह वही टैंक और हथियार हैं जो अफगानिस्तान सरकार के थे, लेकिन कब्जे के बाद उन्हें तालिबान ने ले लिया। तालिबान ने इन हथियारों के साथ विक्ट्री परेड की। दुनिया को दिखाया कि उनके पास कितनी ताकत हैं। हैरान करने वाली हैं तालिबान के परेड की तस्वीरें...

तालिबान की विक्ट्री परेड में अमेरिकी सैन्य उपकरणों की झलक दिखी। इसमें ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर, दर्जनों सेना की गाड़ियां और हथियार शामिल थे।
ये विक्ट्री परेड कई जगहों पर निकाली गई। अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार में भी बुधवार को विक्ट्री परेड निकाली गई। इसमें तालिबान लड़ाके हथियार लहराते हुए नजर आए।
विक्ट्री परेड की कई वीडियो और तस्वीरें सामने आए हैं, जिसमें तालिबान लड़ाके हथियारों से लैस हैं। वे टैंकों और हथियारों की एक लंबी लाइन के साथ चल रहे हैं।
ये तस्वीरें सबसे ज्यादा अमेरिका को चौंकाती हैं। क्योंकि अमेरिका ने इन हथियारों को अफगानिस्तान को दिया था, जिनसे वे अपने दुश्मनों से लड़ सकें। लेकिन ये हथियार अब खुद उन्हीं दुश्मनों के पास हैं। परेड में ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर भी ऊपर की ओर चक्कर लगाते हुए दिखे।
अमेरिका ने अफगानिस्तान में जो हथियार छोड़े हैं उनकी कुल कीमत का अंदाजा लगाना तो मुश्किल है, लेकिन ये दसियों मिलियन डॉलर में होने की संभावना है।
एक अनुमान के मुताबिक, जून के अंत में अफगान के पास वायु सेना हेलीकॉप्टर और विमानों सहित कुल संख्या 167 थी। काबुल पर कब्जे से पहले उज्बेकिस्तान ने खुलासा किया कि अफगान सैनिक 22 विमानों और 24 हेलीकॉप्टरों के साथ पड़ोसी देश भाग गए थे।
अमेरिका का कहना है कि काबुल छोड़ने से पहले उन्होंने अपने हथियारों को नष्ट कर दिया था। लेकिन वे हथियार अब तालिबान के पास हैं, जो अमेरिका ने अफगानिस्तान को दिए थे।
ये भी पढ़ें...
2- पानी पुरी की वजह से पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस ने बताई मौत के पीछे चौंकाने वाली कहानी
4- कोरोना वायरस और इस सांप का है गहरा संबंध, एक रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बात
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News