- Home
- Viral
- दुनिया के इस देश में टॉयलेट फ्लश करना है गैरकानूनी, जाना पड़ सकता है जेल, जानें ऐसे ही 7 अजीबोगरीब कानून
दुनिया के इस देश में टॉयलेट फ्लश करना है गैरकानूनी, जाना पड़ सकता है जेल, जानें ऐसे ही 7 अजीबोगरीब कानून
नई दिल्ली. टॉयलेट फ्लश करते वक्त क्या कभी आपने सोचा है कि अगर किसी रोज ऐसा हो कि फ्लश करने के जुर्म में आपको पुलिस पकड़ ले जाए। ये कोई कल्पना नहीं है बल्कि दुनिया में एक ऐसा देश है जहां ऐसा करने पर सजा मिल सकती है। इतना ही नहीं, कबूतरों को दाना डालना भारतीयों के लिए बहुत ही आम बात है, लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां दाना डालने पर पुलिस उठा ले जाएगी। दुनिया में ऐसे बहुत से कानून हैं जो आपको चौंका सकते हैं। ऐसे काम जिन्हें आप बहुत ही नॉर्मल मानते हैं वे दूसरे देशों में बैन हैं। आज ऐसे ही कुछ कानूनों के बारे में बताते हैं जो आपको चौंका देंगे। दुनिया में वह जगह जहां होर्डिंग लगाना गैरकानूनी है ?

दुनिया में कई अजीबोगरीब कानून बनाए गए हैं। अब सोचिए टॉयलेट में फ्लश करने को लेकर भी कोई कानून बन सकता है? स्विट्जरलैंड में इसके लिए एक कानून है। यहां किसी अपार्टमेंट में रह रहे हैं तो गलती से भी रात 10 बजे के बाद टॉयलेट में फ्लश मत करिएगा। अगर आप ने ऐसा किया तो सजा हो सकती है। यहां की सरकार का मानना है कि ये ध्वनि प्रदूषण है। इससे दूसरे लोगों को दिक्कत हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान में एक कानून है, जिसके तहत पिता अपनी बेटी से भी शादी कर सकता है। साल 2013 में ये कानून पास हुआ था। इस कानून के मुताबिक, कोई भी पिता अपनी गोद ली हुई बेटी से शादी कर सकता है। लेकिन उसके लिए एक शर्त होगी। बेटी की उम्र कम से कम 13 साल तो होनी चाहिए। इससे कम उम्र की लड़की हुई तो कानून का उल्लंघन माना जाएगा।
रेडियो पर गाना सुनना किसे अच्छा नहीं लगता है। लेकिन कनाडा में रेडियो पर गाना सुनने को लेकर भी एक कानून है। इस कानून के मुताबिक, यहां रेडियो पर बजने वाला हर पांचवां गाना किसी कनाडाई ने गाया हो। इस नियम को कनाडा के ऑडियो एंड टेलीविजन आयोग ने बनाया है।
नीली जींस तो लगभग सभी की फेवरेट होती है। लेकिन उत्तर कोरिया में नीले रंग की जींस पर रोक है। यहां के तानाशाह किम जोंग का मानना है कि पश्चिमी संस्कृति से बचने के लिए ऐसा किया जाना जरूरी है। तो अगली बार उत्तर कोरिया में घूमने जाए तो नीली जींस को अपने बैग से बाहर ही कर दें।
सिंगापुर में च्युइंग गम को बेचना और बाहर से मंगाना गैरकानूनी है। साल 1992 से ही इसपर प्रतिबंध है। 2004 में इसमें कुछ बदलाव किए गए। तब से डॉक्टर, फार्मासिस्ट से च्युइंग गम खरीद सकते हैं। बैन लगाने के पीछे वजह थी कि ट्रेनों के दरवाजे के सेंसस, लिफ्ट के बटन जैसी जगहों पर लोगों ने च्युइंग गम लगाना शुरू कर दिया था।
कबूतरों को दाना डालना भारतीयों के लिए बड़ी आम बात है। लेकिन सैन फ्रांसिस्कों में ऐसा मत करिएगा। यहां कबूतरों को खाना खिलाना गैरकानूनी है। अगर कोई पुलिस को ये खबर देता है कि फला आदमी कबूतर को खाना खिला रहा था तो उसे प्रोत्साहित भी किया जाता है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों? दरअसल, यहां लोगों का मानना है कि पक्षियों के जरिए बीमारी फैलती है।
अमेरिका में चार ऐसी जगहें हैं जहां पर होर्डिंग लगाने पर बैन है। ये जगहें अलास्का, मेन, हवाई और वरमोंट है। यहां के लोगों ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि ये अपनी प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखना चाहते हैं। लोगों का मानना है कि होर्डिंग लगाने से पर्यटक उनके राज्य में नहीं आएंगे।
ये भी पढ़ें...
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News