- Home
- Viral
- झारखंड में है दारू स्टेशन, तो UP में है बिल्ली जंक्शन, ये है भारत के 10 सबसे फनी स्टेशनों के नाम
झारखंड में है दारू स्टेशन, तो UP में है बिल्ली जंक्शन, ये है भारत के 10 सबसे फनी स्टेशनों के नाम
ट्रेंडिंग डेस्क : भारत (India) एक बहुत बड़ा देश है। जिसमें 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश है। इसमें भी 640 से ज्यादा जिले हैं, जिनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं भारत के रेलवे स्टेशनों की बात की जाए तो उसकी संख्या 7.5 से 8.5 हजार के बीच स्टेशन है। इनमें से कुछ स्टेशन के नाम तो बहुत पॉपुलर होते हैं। जहां अक्सर लोग आते-जाते रहते हैं। लेकिन भारत में कुछ ऐसे रेलवे स्टेशन भी हैं जो ज्यादा पॉपुलर तो नहीं है लेकिन अपने नाम की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। कहीं झारखंड में दारू नाम का स्टेशन है, तो वहीं कर्नाटक में लोंडा जंक्शन के नाम से भी एक स्टेशन है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसे 10 रेलवे स्टेशनों के नाम (funny Railway station names), जिसको सुनकर आपकी हंसी नहीं रुक पाएगी...

बाब नाम का यह रेलवे स्टेशन राजस्थान के जोधपुर के पास पड़ता है। यह स्टेशन भारतीय रेल के उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के अंतर्गत आता है।
बीबीनगर आते ही आपको अपनी बीवी की याद जरूर आने लगेगी, क्योंकि इसका नाम ही कुछ इस तरह का है। यह रेलवे स्टेशन तेलंगना के भुवनागिरी जिले में आता है। यह दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा डिवीजन में है।
जब बीबीनगर नाम का स्टेशन हो सकता है तो फिर साली स्टेशन क्यों नहीं? दरअसल, राजस्थान की राजधानी जयपुर डिवीजन के अंतर्गत साली नाम का एक रेलवे स्टेशन भी आता है, जो अपने नाम की वजह से सुर्खियों में रहता
भारत में जानवरों के नाम पर भी जंक्शन बनाए गए हैं। इसका उदाहरण उत्तर प्रदेश के एक रेलवे स्टेशन में नजर आता है। जहां सोनभद्र जिले में धनबाद डिवीजन के अंतर्गत बिल्ली जंक्शन नाम का एक रेलवे स्टेशन है।
अब जब बिल्ली नाम का स्टेशन है, तो दूसरे जानवर कैसे पीछे रह सकते हैं। ऐसा ही एक स्टेशन है सुअर, जो उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक गांव है। रामपुर, मुरादाबाद और अमरोहा, सुअर के पास के बड़े स्टेशन हैं।
कर्नाटक में स्थित लोंडा जंक्शन रेलवे स्टेशन अपने अजीबो-गरीब नाम के लिए काफी फेमस है। यह रेलवे स्टेशन दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुबली डिवीजन में आता है।
अगर आप भी किसी के दीवाने हो तो यह दिवाना रेलवे स्टेशन आपको अपना दीवाना जरूर बना देगा। यह स्टेशन हरियाणा के पानीपत में स्थित है। यह बहुत छोटा सा स्टेशन है, लेकिन अपने नाम के कारण हमेशा सुर्खियों में रहता है।
इस स्टेशन का नाम सुनते ही लोगों के मन में दारू का ख्याल आने लगा होगा। हालांकि, इस स्टेशन का शराब से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन झारखंड के हाजिरबाग जिले में एक दारू नाम का एक स्टेशन जरूर है।
सहेली नाम का यह रेलवे स्टेशन मध्य प्रदेश में स्थित है। यह मध्य प्रदेश के जिला होशंगाबाद के अंतर्गत नागपुर रेल डिवीजन में आता है।
राजस्थान के सिरोही पिंडवाड़ा नाम की जगह पर नाना नाम का रेलवे स्टेशन भी है। यह रेलवे स्टेशन उदयपुर के सबसे करीबी है और यहां पर कई सारी ट्रेनें रूकती हैं।
ये भी पढ़ें- बलूचिस्तान का एक ऐसा Hindu Mandir जहां मुस्लिम लोग जाकर झुकाते हैं सिर, जानिए क्या है इसकी वजह
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News