- Home
- Entertainment
- TV
- आखिर क्यों अब किसी भी TV शो में काम नहीं करना चाहते भाबीजी घर पर हैं के तिवारी जी, चौंका देगी वजह
आखिर क्यों अब किसी भी TV शो में काम नहीं करना चाहते भाबीजी घर पर हैं के तिवारी जी, चौंका देगी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल भाबीजी घर पर हैं (Bhabhiji Ghar Par Hain) में मनमोहन तिवारी यानी तिवाजी जी का रोल प्ले करने वाले रोहिताश गौड़ (Rohitashv Gour) ने हाल ही में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसे सुनकर फैन्स सकते में आ गए हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तिवारी जी ने कहा कि वो अब टीवी सीरियलों में काम नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाबीजी घर पर हैं सीरियल के बाद वो किसी टीवी शो में नजर नहीं आएंगे। इसकी वजह उन्होंने बताई कि अब वो मैच्योर काम करना चाहते हैं। आपको बता दें कि रोहिताश पिछले 8 साल से इस सीरियल में काम कर रहे है। शो में वह अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे के पति का किरदार निभा रहे हैं। नीचे पढ़ें रोहिताश गौड़ ने और क्या-क्या कहा और क्यों वह छोटे पर काम करने से घबरा गए हैं...

रोहिताश गौड़ कॉमेडी फैमिली ड्रामा शो भाबीजी घर पर हैं में 2015 से जुड़े हैं। शो में वो मनमोहन तिवारी का किरदार निभा रहे हैं। इस सीरियल में उनके साथ आसिफ शेख, शुभांगी अत्रे और नेहा पेंडसे लीड रोल में हैं।
रोहिताश गौड़ को घर-घर में लोग मनमोहन तिवारी के नाम से जानते है। इस रोल से काफी पॉपुलैरिटी भी हासिल हुई। ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- हो सकता है भाबीजी के बाद मैं टीवी पर काम करूं ही नहीं। अब मैं मैच्योर काम करना चाहता हूं।
उन्होंने कहा- मैं डेली सोप के लिए नहीं बना हूं और अब मैं इसे करके थक गया हूं। मैं बाकी चीजें को ट्राई करना चाहता हूं और दूसरी तरफ फोकस करना चाहता हूं। मैं वो काम करना चाहता हूं जिसे प्रेजेंट में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
रोहिताश ने आगे कहा कि पंकज त्रिपाठी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकार बहुत ही शानदार काम कर रहे हैं। उनका फेस भी चॉकलेटी नहीं है लेकिन फिर भी उनका काम बोल रहा है। आज की बात करें तो ओटीटी पर ऐसे कई अच्छे कंटेंट हैं, जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा- मैं नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पासआउट हूं। मैं पिछले 8 सालों से इस शो में काम कर रहा हूं और अब मेरे लिए यह काफी कंफर्टेबल जोन बन गया है। अब मैं इस जोन से बाहर आना चाहता हूं।
आपको बता दें कि 56 साल के रोहिताश ने टीवी सीरियलों के साथ ही कई फिल्मों में भी काम किया है। वैसे, तो उन्होंने करियर की शुरुआत टीवी से की थी, लेकिन जल्द ही उन्हें फिल्मों के ऑफर्स भी मिलना शुरू हो गए थे।
उन्होंने क्या कहना, वीर सावरकर, पिंजर, हासिल, मुन्ना भाई एमबीबीएस, लगे रहे मुन्ना भाई, अतिथि तुम कब जाओंगे, पीके जैसी फिल्मों में काम किया है। फिलहाल, वह भाबीजी घर पर हैं के अलावा किसी भी सीरियल में नजर नहीं आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें
सोमी अली ने फिर बताई सलमान खान की घिनौनी करतूत, खोले ऐसे राज सुनकर कांप जाए कोई भी
PHOTOS: कहर बरपा रहा नम्रता मल्ला का SEXY लुक, गोल्डन गर्ल का कातिलाना अंदाज देख फैन्स ने की डिमांड
BOX OFFICE पर बॉलीवुड के 5 साल, 2019 में कमाए 4300 Cr, 2022 नहीं रहा फिसड्डी, चौंका देगा आंकड़ा
गलत फैसला और दीपिका पादुकोण के हाथ से चली गई 7 हिट फिल्में, 2 तो सलमान खान के कारण खुद छोड़ी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।