MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर बर्बरता से पीटा, टूट गई लाठी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर बर्बरता से पीटा, टूट गई लाठी

लखनऊ (Uttar Pradesh). उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद राजधानी लखनऊ में एक ओर जहां सपा अध्यक्ष विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। पुलिसकर्मी तब तक लाठी भांजते रहे जब तक लाठी टूट न गई। वहीं, कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। बता दें, शुक्रवार रात करीब 11.40 बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता ने दम तोड़ दिया। बीते गुरुवार यानी 5 दिसंबर को उसे जलाया गया था, जिसमें उसका 90% शरीर झुलस गया था। मरते दम तक पीड़िता आरोपियों को सजा दिलाने की बात कहती रही थी।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 07 2019, 03:57 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112
मामला उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के हिंदूनगर का है। कुछ दिन पहले यहां युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भी भेजा। हाल ही में वे जमानत पर जेल से बाह आए थे। मामले में गुरुवार को युवती मामले की पैरवी के लिए रायबरेली जा रही थी। रास्ते में सुबह करीब चार बजे दोनों नामजद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।
212
प्रियंका ने अकेले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने कहा, परिवार को एक साल से प्रताड़ित किया जा रहा। मैंने आरोपियों के बीजेपी से संबंध के बारे में सुना है। यही वजह है कि उन्हें बचाया जा रहा है। यूपी में अपराधियों के मन में डर नहीं रह गया।
312
सीएम योगी ने कहा, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा। मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
412
अस्पताल में मिलने आए भाई से वादा लेते हुए विक्टिम ने कहा था, मेरे गुनहगार बचने नहीं चाहिए। मुझे जलाने वाले पांच में से 2 आरोपी वही हैं जिन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद वो कुछ बोल नहीं पाई।
512
सफदरजंग अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया, इलाज के दौरान युवती को बीच बीच में होश आ रहा था। होश में आने पर वो पूछ रही थी, मैं बच तो जाऊंगी न? मैं जीना चाहती हूं।
612
पुलिसकर्मी तब तक लाठी भांजते रहे जब तक लाठी टूट न गई। वहीं, कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया।
712
अखिलेश ने कहा, हैदराबाद की तरह ही उन्नाव की घटना हुई। योगी सरकार में ये पहला मामला नहीं है। वह बहादुर थी, उसके आखिरी शब्द थे, मैं जिंदा रहना चाहती हूं। डॉक्टरों की कोशिशों के बाद भी वो नहीं बच सकी। हमारे लिए यह काला दिवस है। एक बेटी जो न्याय मांग रही थी, हम उसे न्याय नहीं दे पाए।
812
पूर्व सीएम अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, बेटी की मौत के लिए कोई दोषी है तो वो योगी सरकार। जब तक सीएम, डीजीपी और गृह सचिव नहीं हटेंगे तब तक न्याय नहीं मिलेगा। दुनिया की सबसे बेहतरीन इमारत में बैठकर महिलाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। योगी सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाया था कि वो महिलाओं की रक्षा करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैं चाहता हूं कि बेटियों को न्याय मिले।
912
वहीं, प्रियंका से मुलाकात के बाद पीड़िता की भाभी ने कहा, प्रियंका गांधी हमारे साथ न्याय की लड़ाई लड़ेंगी। हमारी सिर्फ यही मांग है कि आरोपियों को मृत्युदंड मिले। तभी पीड़िता की आत्मा को शांति मिलेगी।
1012
उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद राजधानी लखनऊ में एक ओर जहां सपा अध्यक्ष विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
1112
शुक्रवार रात करीब 11.40 बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता ने दम तोड़ दिया। बीते गुरुवार यानी 5 दिसंबर को उसे जलाया गया था, जिसमें उसका 90% शरीर झुलस गया था। मरते दम तक पीड़िता आरोपियों को सजा दिलाने की बात कहती रही थी।
1212
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP Assistant Professor Re-Exam 2026: 53 केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, AI निगरानी से पारदर्शिता सुनिश्चित
Recommended image2
Ganga Expressway 2026: 29 अप्रैल को होगा लोकार्पण, यूपी में विकास को मिलेगी नई रफ्तार
Recommended image3
West Bengal Election 2026: बंगाल में गरजे CM योगी, TMC पर हमला, महिलाओं के हक पर विपक्ष को घेरा
Recommended image4
BTech डिग्री से हिंसा तक: कौन है नोएडा Violence का मास्टरमाइंड Aditya Anand, तमिलनाडु से गिरफ्तार
Recommended image5
UP RTE Admission 2026-27: योगी सरकार में मुफ्त शिक्षा से बदली तस्वीर, 1 लाख से ज्यादा बच्चों का दाखिला
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved