- Home
- Viral
- कांपते हाथों वाले इस बुड्ढे ने किया 300 बच्चों का रेप, पकड़ते ही इस मुस्लिम देश ने किया खौफनाक सजा का ऐलान
कांपते हाथों वाले इस बुड्ढे ने किया 300 बच्चों का रेप, पकड़ते ही इस मुस्लिम देश ने किया खौफनाक सजा का ऐलान
हटके डेस्क: दुनिया में बच्चों के साथ क्राइम के मामलों में काफी तेजी देखने को मिली है। खासकर लॉकडाउन में बच्चे सबसे आसान तरीका बन रहे हैं। इस दौरान बच्चों के हाथ में स्मार्टफोन्स दिए जा रहे हैं, इस कारण बच्चे ऑनलाइन भी छेड़छाड़ का शिकार हो रहे हैं। दुनिया में किस शख्स के अंदर कौन सा हैवान छिपा है, ये भी पता लगा पाना काफी मुश्किल होता है। अब देखिये ना इंडोनेशिया में रहने वाले फ़्रांस के इस बुजुर्ग नागरिक को देखकर किसी को ये अंदाजा भी नहीं होगा कि वो इतना क्रूर है कि अभी तक इसने तीन सौ से ज्यादा बच्चों का रेप किया होगा। जब इसका खुलासा हुआ तो सबके होश उड़ गए। कोई सपने में भी ये बात नहीं सोच सकता था।

मामला इंडोनेशिया से सामने आया, जहां एक शख्स को सरेआम गोली से उड़ाने सजा दी गई है। इस शख्स के ऊपर तीन सौ बच्चों से साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने 65 साल के पेंशनधारी फ्रांकोइस अबेलो कमेले को पिछले महीने इंडोनेशिया के जकार्ता के एक होटल से अरेस्ट किया था। उस दौरान उसके कमरे से दो कम उम्र की लड़कियां मिली थी।
पुलिस ने अबेलो को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसके कमरे की तलाशी ली गई, जिसमें ये बात सामने आई कि उसने कई बच्चों के साथ रेप किया है। साथ ही कई को मारा-पीटा है।
जांच के बाद इंडोनेशियाई कानून के तहत शख्स को सरेआम गोली से मारने का आदेश दिया गया। इंडोनेशिया चाइल्ड प्रोटेक्शन लॉ के मुताबिक, उसने जो अपराध किया है वो बेहद क्रूर है।
जांचकर्ताओं को आरोपी के कंप्यूटर से कई तरह के सबूत मिले। इसमें तीन सौ से अधिक बच्चों के साथ रेप के सबूत शामिल है।
जो भी बच्चा अपराधी की बात नहीं मानता था उसे बेहद बुरे ढंग से मारा-पीटा जाता था। उसके ज्यादातर शिकार 10 से 17 साल के होते थे।
अपराधी पिछले पांच साल से इंडोनेशिया आता-जाता रहता था। जो उसकी बता मान कर चुपचाप वीडियो बनवा लेता था, उसे पांच हजार रूपये तक की पेमेंट देता था। बाकियों को मारता-पीटता था।
बता दें कि इंडोनशिया में बच्चों के साथ क्राइम का मामला नया नहीं है। यहां हर साल 70 हजार बच्चे शारीरिक शोषण का शिकार होते हैं। अब इस मामले के सामने आने के बाद सरकार आरोपी को सरेआम सजा दे बाकियों को चेतावनी देना चाहती है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News