- Home
- Viral
- दुबई के महंगे होटलों के बाप हैं भारत के ये होटल, 1 रात के किराए के बदले आम इंसान खरीद सकता है कार
दुबई के महंगे होटलों के बाप हैं भारत के ये होटल, 1 रात के किराए के बदले आम इंसान खरीद सकता है कार
हटके डेस्क: कोरोना संकट के बीच इस साल आईपीएल आखिरकार 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। सारे क्रिकेटर्स दुबई पहुंच चुके हैं। हर टीम अलग-लग होटल्स में स्टे कर रही है। इतनी सुरक्षा और महंगे होटल में साफ़-सफाई के बावजूद कई मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दुबई के जिन होटल्स में ये क्रिकेटर्स रुके हैं, वहां का किराया भी काफी ज्यादा है। लेकिन अगर आप ऐसा सोचते हैं कि इतने आलीशान और महंगे होटल सिर्फ विदेशों में हैं, तो आप गलत हैं। भारत में भी कुछ ऐसे होटल्स हैं, जहां एक रात का किराया इतना ज्यादा है कि एक आम इंसान उतने में कार खरीद ले। इन होटल्स की भव्यता देखकर आपकी आंखें चौंधिया जाएगी। आइये आपको बताते हैं भारत के कुछ सबसे महंगे होटल और उसके किराए के बारे में। ( किराया हर होटल के वेबसाइट के मुताबिक़)
| Published : Sep 03 2020, 10:33 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
राजस्थान में हर साल लाखों टूरिस्ट्स आते हैं। यहाँ पर्यटन इकोनॉमी में काफी बड़ा योगदान रखती है। ऐसे में यहां कई आलीशान होटल्स हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नंबर आता है राजस्थान के उदयपुर का लेक पैलेस। इसके ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सुइट में रुकने के लिए एक रात के बदले आपको 6 लाख रुपए चुकाने होंगे।
महंगे होटलों की लिस्ट में दूसरा प्लेस जयपुर को मिला है। यहां रामबाग पैलेस के ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सुइट का किराया 6 लाख रुपए है।
कीमती होटल रूम की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है मुंबई का द ओबेरॉय। यहां प्रेसिडेंशियल सुइट में रुकने के लिए टूरिस्ट को 3 लाख का किराया भरना पड़ता है।
इसी चेन, यानी द ओबेरॉय के गुरुग्राम चेन को इस लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। यहां भी आपको प्रेसिडेंशियल सुइट के लिए तीन लाख देने होंगे।
लिस्ट में शामिल पांचवा होटल उदयपुर में है। राजा-महाराजा के महल सा द ओबेरॉय उदय विलास के कोहिनूर सुइट में रुकने के लिए आपको अपनी जेब से एक रात के लिए ढाई लाख रुपए निकालने पड़ेंगे।
द ओबेरॉय अमर विलास के आगरा चेन को लिस्ट में छठा स्थान मिला है। यहां सबसे महंगे सुइट में रुकने के लिए लोगों से एक रात के ढाई लाख रुपए वसूले जाते हैं।
दिल्ली के लीला पैलेस को इस लिस्ट में सातवां नंबर मिला है। यहां महाराजा सुइट में रुकने का एक रात का किराया डेढ़ लाख रुपए है।