MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Haiwaan Film Review
BRICS Summit
Kal Ka Rashifal
Bank Strike 2026
Toxic Box Office Collection
Xi Jinping India Visit
Delhi Rare Medical Case
Haiwaan Advance Booking & Box Office
BRICS Summit 2026
Hanuman Ansh Box Office Collection
Abhijit Dipke Manoj Jarange Strike
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Viral
  • कोरोना वायरस के मरीजों को मौत दे रहा पाकिस्तान, टेंट में इस हाल में रहने को हैं मजबूर

कोरोना वायरस के मरीजों को मौत दे रहा पाकिस्तान, टेंट में इस हाल में रहने को हैं मजबूर

कोरोना वायरस का खतरा अब पूरी दुनिया में बहुत ज्यादा ही बढ़ गया है। चीन, जापान, साउथ कोरिया, ईरान और भारत समेत दूसरे एशियाई देशों के अलावा यूरोप और अमेरिका में भी कोरोना ने जिंदगी की रफ्तार पर रोक लगा दी है। सभी देश अपने-अपने तरीके से इस खतरनाक वायरस से जूझने में लगे हैं, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कोरोना ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कोरोना का असर सबसे ज्यादा है। सोमवार को वहां कोरोना के 50 नए मामले सामने आए, जिसके बाद पूरे पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 120 हो गई है। पाकिस्तान में कोरोना से खतरा इसलिए ज्यादा है कि वहां सेनिटेशन की व्यवस्था काफी खराब है और अस्पतालों की हालत भी अच्छी नहीं है। जहां दूसरे देशों में कोरोना से संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन में रखा जाता है, पाकिस्तान में बहुत से लोग गंदगी के ढेर के पास टेंटों में रहने को मजबूर हैं। बहरहाल, पाकिस्तान की सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए उच्च स्तरीय राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री इमरान खान ने की। इसमें कोरोना से निपटने के लिए कई कदम उठाने के फैसले लिए गए। लेकिन पाकिस्तान की बदहाल व्यवस्था को देखते हुए वहां कोरोना ज्यादा कहर बरपा सकता है, इसमें दो राय नहीं है। वैसे, सरकार ने लोगों के एक जगह जुटने और मस्जिदों में भीड़ लगाने पर रोक लगा दी है। वहां के ज्यादातर शिक्षण संस्थानों को भी बंद कर दिया गया है। तस्वीरों में देखें कोरोना से पाकिस्तान में कैसी स्थिति पैदा हो गई है।    

2 Min read
Author : Manoj Jha
Published : Mar 17 2020, 03:57 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
पाकिस्तान में गंदगी के ढेर के पास टेंटो में कोरोना वायरस से संक्रमित लोग रहने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में, इस वायरस पर नियंत्रण कर पाना बहुत आसान नहीं है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
टेंटों में रह रहे कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए खाना ले जाते लोग। खुले में गंदगी ज्यादा होती है और इससे संक्रमण का खतरा बढ़ता है।
310
एक दरगाह के पास सड़क पर खड़े लोग मन्नत मांगते हुए। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लोग समूह में धार्मिक स्थलों पर कम ही जा रहे हैं।
410
पाकिस्तान सरकार ने ईरान और अफगानिस्तान से लगती सीमाएं बंद कर दी है। धार्मिक स्थलों पर भी लोगों को ज्यादा संख्या में जुटने से मना किया गया है।
510
कोरोना के खतरे को देखते हुए पेशावर म्यूजियम को दो हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है। पाकिस्तान में निजी और सरकारी अस्पतालों का ढांचा बहुत कमजोर है, इसलिए कोरोना वायरस की चुनौती से निपटने में उसे दिक्कतें ज्यादा आएंगी।
610
एक शख्स की जांच करते हेल्थ वर्कर्स। पाकिस्तान में कोरोना वायरस की जांच-पड़ताल की सुविधा ज्यादा नहीं है।
710
सिंध प्रांत में कोरोना के काफी मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया था। बाद में कुछ लोगों को वायरस से मुक्त पाए जाने पर छुट्टी भी दे दी गई।
810
कोरोना वायरस की जांच के लिए काफी लोग जुटते हैं। यहां काफी लोग एक रेलवे स्टेशन पर मास्क लगाए दिख रहे हैं। पाकिस्तान में छोटे शहरों में अच्छे अस्पतालों की बेहद कमी है।
910
एक सीमावर्ती स्थल पर टेंट लगा कर कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को रखा गया है। यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी होती है।
1010
पाकिस्तान के एक एयरपोर्ट पर यात्री की स्वास्थ्य जांच करते डॉक्टर। जिस तरह से पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है, वहां इसका खौफ भी बढ़ता जा रहा है।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

About the Author

MJ
Manoj Jha

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Telangana Bus: नशे में धुत शख्स ने बीच सड़क पर रोकी बस, पत्नी ने रोका तो जड़ दिए मुक्के, वीडियो वायरल
Recommended image2
Cobra Video: टीचर पढ़ा रहे थे, बच्चे लिख रहे थे… तभी सामने आ गया कोबरा, स्कूल में मची अफरा-तफरी
Recommended image3
Weird News: पाकिस्तान टीम को समझा शरणार्थी, 1937 की पेंटिंग में दिखा ‘iPhone’, पढ़ें 10 हैरान करने वाली खबर
Recommended image4
कौन हैं हर्ष गोयनका, शेयर किया चंद सेकंड में मेहंदी लगाने वाली मशीन का वीडियो, जॉब पर कही बड़ी बात
Recommended image5
mPHG क्या है? क्या यह नया वायरस है, जानिए mPhG का मतलब और सोशल मीडिया वायरल ट्रेंड का सच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved