कोरोना के बाद चीन में अब इस नए वायरस का कहर, 7 लोगों की हुई मौत, 60 बीमार
बीजिंग. अभी कोरोना वायरस का खौफ खत्म नहीं हुआ था कि चीन में एक नए वायरस ने दस्तक दे दी है। इस वायरस से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 60 लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। बताया जा रहा कि ये वायरस एक कीड़े के काटने से फैल रहा है और अब तक दो प्रांतों में अपने पैर पसार चुका है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वायरस चीन के जियांगशू और अनहुई प्रांत में फैला है।

जियांगशू में इस वायरस की चपेट में 37 लोग आए हैं। जबकि अनहुई में 23 लोग बीमार हुए हैं। दोनों राज्यों में इस वायरस की चपेट में आकर 7 लोगों की मौत हुई है। इस वायरस को हुईयांगशान बनयांग वायरस नाम दिया गया है। इसे आमभाषा में एसएफटीएस (SFTS) भी कहा जा रहा है।
ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, जब टिक कीड़े के काटने के बाद वायरस इंसानों के शरीक को संक्रमित करता है तब पीड़ित शख्स को बुखार और खांसी की समस्या होती है।
इस वायरस के चपेट में आने के बाद मरीजों के शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स भी कम होने लगती हैं। वैसे इस वायरस का फैलना कोई नई बात नहीं है। लेकिन चीन में इसका फैलना जरूर बड़ी बात है। चीन ने इसके पैथोजेन को 2011 में ही अलग कर लिया था।
डॉक्टरों का कहना है कि यह वायरस इंसान के शरीर में टिक के काटने की वजह से फैलता है। इससे संक्रमित इंसान की वजह से दूसरा इंसान भी बीमार पड़ सकता है।
जेझियांग यूनिवर्सिटी के डॉक्टर शेंग जिफांग का कहना है कि कोरोना की तरह ये वायरस भी एक इंसान से दूसरे इंसान में फैल सकता है। यह खून या म्यूकस के जरिए एक इंसान से दूसरे इंसान में फैल सकता है।
डॉक्टरों का कहना है कि यह वायरस कुछ जगहों पर तेजी से फैल रहा है। हालांकि, डॉक्टरों ने लोगों को परेशान होने की बजाय टिक के काटने से बचने की सलाह दी है।
चीन के अलावा जापान, द कोरिया, वियतनाम, ताइवान में भी इस वायरस के केस मिल चुके हैं। इस वायरस मृत्यु दर 12% है। वहीं, कुछ जगहों पर यह बढ़कर 30% भी हो चुका है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।