MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • रूस-यूक्रेन युद्ध: रोते-रोते सो गए धमाकों से डरे-सहमे मासूम; युद्ध रोकने की मार्मिक अपीलें; देखें 10 तस्वीरें

रूस-यूक्रेन युद्ध: रोते-रोते सो गए धमाकों से डरे-सहमे मासूम; युद्ध रोकने की मार्मिक अपीलें; देखें 10 तस्वीरें

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस-यूक्रेन (Russia Ukraine conflict) के बीच जारी युद्ध के पहले ही दिन कई लोगों की जिंदगी पर पहाड़ टूट पड़ा है। लाशों और घायलों के बीच लोग अपना शहर और देश छोड़ने पर विवश हुए हैं। लेकिन ज्यादातर को यह नहीं मालूम कि वे कहां जाएंगे? अमेरिका ने यूक्रेन के लोगों को आश्रय देने का ऐलान किया है, लेकिन लोगों ने यह तक नहीं पता कि वे यहां से जिंदा निकल भी पाएंगे कि नहीं। इस युद्ध को लेकर यूक्रेन के लोग रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को पागल तक करार दे रहे हैं। अपने मासूम बच्चों के साथ यूक्रेन छोड़कर जा रहे लोग हाथों में तख्तियां लेकर युद्ध रोकने की अपील कर रहे हैं। बता दें कि गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। ये तस्वीरें रूसी सेना के हमले के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) की हैं। देखें दिल दहलाने वाली कुछ तस्वीरें...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 25 2022, 10:40 AM IST| Updated : Feb 25 2022, 03:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

रूस-यूक्रेन युद्ध(Russia Ukraine war) की दो भावुक करने वाली तस्वीरें। पहली तस्वीर यूक्रेन के मारियुपोल(Mariupo)  की है। आसपास की धमाकों की आवाजों से बड़ों की नींद उड़ चुकी है, जबकि एक मासूम रोते-डरते कुर्सी पर सो गया। (फोटो क्रेडिट ABC News)

दूसरी तस्वीर भी मारियुपोल(Mariupo)  की है। यहां रूसी सैनिकों के आक्रमण के बाद लोग रोते-बिलखते अपना घर-शहर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। फोटो क्रेडिट- RAINBOW का twitter पेज

210

यह तस्वीर स्क्रीअंजतो (@anza_alessandro) नामक यूजर ने twitter पर शेयर करते हुए लिखा-पुतिन रूस नहीं है। हमें इस पागल आदमी को रोकने की जरूरत है। हम यूक्रेन के अंत और बैठे हुए कीव के विनाश को नहीं देख सकते। हमें रूसी लोगों पर है, जो युद्ध का विरोध कर रहे हैं।

310

यह तस्वीर International Alert (@Intel_Alert) के twitter पर शेयर की गई है। रूस के हमल के बाद धू-धू जलती बिल्डिंग को देखता शख्स। वो बूढ़ी महिला को वहां से ले जा रहा है। 

410

यूक्रेन के खार्किव ओब्लास्ट के चुहुइव(Chuhuiv, Kharkiv Oblast) की यह तस्वीर 24 फरवरी को सामने आई थी। एनाडोलु एजेंसी द्वारा खींची गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर युद्ध की प्रतीक बन गई है। रूसी हमले में एक अपार्टमेंट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल महिला के चेहरे पर जान बचने का संतोष नजर आया। (Photo by Wolfgang Schwan/Anadolu Agency)

510

यह तस्वीर 𝐆𝐫𝐞𝐠 (@CasuallyGreg) नामक यूजर ने twitter पर शेयर करते हुए लिखा- रूस द्वारा बमबारी के बाद कीव की चौंकाने वाली तस्वीर। यह मजाक है, अमेरिका के लिए शांतिपूर्ण विरोध है।

610

यूक्रेन (UKRAINE) के विनाश की ये तस्वीरें के डार्नित्सकी(Darnytskyi) जिले की हैं। यहां ड्रोन ने एक लड़ाकू विमान को मार गिराया था, जो इमारतों पर गिरा और आग लग गई।

710

यह तस्वीर International Alert (@Intel_Alert) के twitter पर शेयर की गई है। इसमें लिखा गया दिल तोड़ने वालीं तस्वीरें। आइए हम यूक्रेन के नागरिकों के लिए युद्ध रोकने की प्रार्थना करें।

810

यह तस्वीर डेनिस (@denysbachurin) के twitter पर शेयर की गई है। यह सुबह 5 बजे की है। इसमें लिखा गया कि यह कीव है। और कुछ कहने की जरूरत नहीं है। एक युद्ध ने सबकुछ बर्बाद कर दिया है।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine war: प्लीज मेरे बेटे की हेल्प करें, कोविड में पति को खो चुकी हूं, वहां -5 डिग्री टेम्परेचर है

910

राइटर्स न्यूज एजेंसी की यह तस्वीर Idrees Ali(@idreesali114) ने अपने twitter पर शेयर की है। इसमें यूक्रेन के सैनिक एक नष्ट हुए बख्तरबंद(armoured vehicle) के इर्द-गिर्द खड़े हैं। इनमें से एक अपनी भूख मिटा रहा है। यह तस्वीर खार्किव के पास की है। फोटो क्रेडिट- REUTERS/Maksim Levin

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine crisis: अमेरिका ने माना कि यूक्रेन के लिए अगले कुछ महीने बेहद मुश्किल; जानिए 10 बड़ी बातें

1010

यह तस्वीर यूक्रेन के मारियुपोल(Mariupo) के पास राडार स्टेशन की है, जिसे रूस ने नष्ट कर दिया। यह तस्वीर ASB News के twitter पेज से ली गई है।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine war: पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से यूक्रेन संकट पर की बात, हिंसा बंद करने की अपील

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved