‘खि’, ‘खो’ और ‘खू’ से शुरू होने वाले 37 हिंदी मुहावरों के आसान अर्थ जानिए। इनमें मेहनत, गुस्सा, दुख, डर, रिश्ते, शोषण और गुप्त योजना जैसे भाव शामिल हैं।
Hindi Muhavare List: हिंदी भाषा में मुहावरे कम शब्दों में बड़ी और गहरी बात कहने का शानदार तरीका हैं। ‘खि’, ‘खो’ और ‘खू’ अक्षर से शुरू होने वाले मुहावरे भी रोजमर्रा की बातचीत को अट्रैक्टिव और इंट्रेस्टिंग बनाते हैं। इनमें गुस्सा, मेहनत, दुख, डर, शोषण, रिश्ते, बदला और सीक्रेट प्लान जैसे जिंदगी के कई रंग दिखाई देते हैं। जैसे- ‘खून-पसीना एक करना’ कड़ी मेहनत का भाव बताता है, तो ‘खून खौलना’ अत्यधिक गुस्से को दिखाता है। वहीं ‘खिचड़ी पकाना’ किसी सीक्रेट योजना की ओर इशारा करता है और ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ असफलता के बाद होने वाली झुंझलाहट को समझाता है। आइए जानते हैं इस तरह के मुहावरों के आसान मतलब...।
1 - 'खोट निकालना' मतलब - कमी ढूंढ़ना या कमी निकालना या आलोचना करना
2 - 'खोटा सिक्का' मतलब - निकम्मा इंसान या बेकार इंसान या किसी काम का ना होना
3 - 'खून-पसीना एक करना' मतलब - बहुत ज्यादा मेहनत करना
4 - 'खून खौलना' मतलब - बहुत ज्यादा गुस्सा आना या बहुत ज्यादा क्रोध आना
5 - 'खून का प्यासा' मतलब - जान का दुश्मन
6 - 'खून का रिश्ता' मतलब - पारिवारिक संबंध या ब्लड रिलेशन
7 - 'खून सफेद होना' मतलब - अपनापन खत्म होना या ममता खत्म हो जाना या इंसानियत ना रह जाना
8 - 'खून सिर पर चढ़ना' मतलब - बहुत ज्यादा गुस्सा होना या जान लेने पर उतारू होना
9 - 'खून चूसना' मतलब - बहुत शोषण करना या बहुत ज्यादा परेशान करना या बहुत ज्यादा टॉर्चर करना
10 - 'खून के आंसू रोना' मतलब - बहुत ज्यादा दुखी होना या किसी संकट या समस्या के दौरान पूरी तरह से टूट जाना
11 - 'खून माफ करना' मतलब - किसी की बहुत बड़ी गलती को माफ कर देना
12 - 'खून में गर्मी होना' मतलब - जोश होना या क्रोध में आना या गुस्से से भर जाना
13 - 'खून-पसीने की कमाई' मतलब - मेहनत से कमाया गया पैसा
14 - 'खून का घूंट पीना' मतलब - चुपचाप अपमान सहना या गुस्से को मन में दबा लेना
15 - 'खून सूखना' मतलब - बहुत डर जाना या टेंशन से परेशान होना
17 - 'खून की नदी बहाना' मतलब - बहुत हिंसा करना या भयंकर मार-काट करना
18 - 'खून के घूंट पीना' मतलब - बहुत ज्यादा तकलीफ को सहन करना
19 - 'खून-पसीना बहाना' मतलब - बहुत मेहनत करना
20 - 'खून में उबाल आना' मतलब - बहुत गुस्से में होना
21 - 'खून की गर्मी' मतलब - जोश या आवेश
22 - 'खून का घूंट पीकर रह जाना' मतलब - गुस्से को काबू में करना
23 - 'खून-पसीना बहाकर कमाना' मतलब - बहुत मेहनत से कमाना
24 - 'खून की होली खेलना' मतलब - भयंकर हिंसा करना
25 - 'खून के आंसू बहाना' मतलब - ज्यादा दुख सहना
26 - 'खून सिर पर सवार होना' मतलब - बहुत गुस्सा आना
27 - 'खून चूसना' मतलब - शोषण करना
28 - 'खून का बदला खून' मतलब - बदला लेने की भावना
29 - 'खून की प्यासी आंखें' मतलब - हिंसक क्रोध या जानलेवा गुस्सा करना
30 - 'खून सूख जाना' मतलब - डर जाना
31 - 'खून का रंग एक होना' मतलब - समानता होना या एक ही कुल-वंश-परिवार का होना
32 - 'खून का बदला लेना' मतलब - प्रतिशोध लेना
33 - 'खिचड़ी पकाना' मतलब - गुप्त योजना बनाना या सीक्रेट प्लान तैयार करना
34 - 'खिचड़ी पकना' मतलब - गुप्त योजना चलना या सीक्रेट प्लान चलना
35 - 'खिचड़ी अलग पकाना' मतलब - अलग गुट बनाना या अलग ग्रुप बनाना
36 - 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' मतलब - असफल व्यक्ति का झुंझलाना या सफलता ना मिलने पर किसी और पर गुस्सा होना
37 - 'खिसक जाना' मतलब - चुपचाप चले जाना


