तलाक क्यों बढ़ रहा है? रिश्तों के टूटने की ये हैं 7 सबसे बड़ी वजह
Divorce Reasons: तलाक (Divorce) वह लीगल प्रोसेस है, जिसमें पति-पत्नी आपसी सहमति या कोर्ट के आदेश से शादीशुदा जिंदगी खत्म कर देते हैं। तलाक के मामले पहले कम दिखाई देते थे, लेकिन पिछले कुछ सालों में बड़े शहरों और फैमली कोर्ट में ऐसे केस बढ़ रहे हैं।

तलाक बढ़ने की सबसे बड़ी वजह क्या है?
1. बातचीत की कमी
किसी भी रिश्ते की सबसे मजबूत नींव बातचीत होती है। जब पति-पत्नी अपनी समस्याओं, उम्मीदों और भावनाओं पर खुलकर बात नहीं करते, तो छोटी-छोटी गलतफहमियां बड़ी बन जाती हैं और अंत में यह तलाक का रूप ले लेती है।
2. फाइनेंसियल प्रॉब्लम
महंगाई, नौकरी का दबाव, कर्ज या पैसों को लेकर लगातार होने वाले विवाद की वजह से भी रिश्तों में तनाव बढ़ जाता है। पैसों की तंगी भी परिवारों में झगड़ों की एक बड़ी वजह है।
3. चेंज होती लाइफ स्टाइल
आज दोनों पार्टनर पढ़े-लिखे हैं। जॉब करते हैं। अपने फैसले खुद लेना चाहते हैं। यह बदलाव पॉजिटिव है, लेकिन अगर जिम्मेदारियों और उम्मीदों में बैलेंस न बने, तो टकराव बढ़ जाता है।

तलाक के कारण?
4. सोशल मीडिया और बदलता डिजिटल वर्ल्ड
मोबाइल और सोशल मीडिया ने लोगों को जोड़ा भी है और कई बार दूर भी किया है। जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम, प्राइवेसी को लेकर विवाद या सोशल मीडिया वाले रिश्तों को लेकर भरोसा ना होना जैसी वजहों से भी टेंशन बढ़ता है।
5. डोमेस्टिक वायलेंस (घरेलू हिंसा) और सम्मान की कमी
रिलेशनशिप में वायलेंस, मेंटली टॉर्चर, गाली-गलौज या लगातार अपमान हो, तो भी कई कपल तलाक के रास्ते पर चले जाते हैं।
6. आशा-अपेक्षा या उम्मीदों का बदलना
आज लोग जिंदगीभर साथ रहने के लिए सिर्फ शादी नहीं करते बल्कि इमोशनल सपोर्ट, बराबरी और सम्मान की भी उम्मीद एक-दूसरे से रखते हैं। जब ये उम्मीदें पूरी नहीं होतीं, तो रिश्तों में दरार आ जाती है।
7. कानूनी और सोशल चेंज
पहले के समय में समाज के दबाव की वजह से रिश्तों में आई दरार को सही कर दिया जाता था। अब लीगल अवेयरनेस, एजुकेशन और आर्थिक आत्मनिर्भरता (Economic independence) बढ़ने से लोग अपने अधिकारों के बारे में जानने लग गए हैं। इससे तलाक के मामले बढ़ गए हैं।
क्या हर विवाद का अंत तलाक है?
नहीं। हर मतभेद तलाक तक नहीं पहुंचता। कई रिश्ते बातचीत, परिवार के सहयोग और मैरिज काउंसलिंग की मदद से सही हो जाते हैं। अगर दोनों पक्ष विवाद सॉल्व करना चाहेंगे तो बिखरने की कगार पर पहुंचे रिश्ते की डोर को वापस जोड़ा जा सकता है।
भारत में तलाक के पीछे वायरल हैं ये कुछ रोचक वजह
- पति रोज नहाता नहीं थाः एक महिला ने कहा- उसका पति हफ्ते में सिर्फ एक बार नहाता है। साफ-सफाई नहीं रखता। इस वजह से तलाक चाहती है।
- हर दिन रील बनाने में बिजी है बीवीः पति ने कहा, उसकी पत्नी सोशल मीडिया और रील बनाने में इतनी बिजी रहती थी कि वो परिवार और मेरे लिए टाइम ही नहीं निकाल पाती।
- मोबाइल फोन की लतः पति या पत्नी ने दावा किया कि दूसरा साथी हर वक्त फोन पर रहता है। दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं होती, इसलिए रिश्ता आगे नहीं बढ़ सकता।
- सिर्फ शाकाहारी vs मांसाहारी विवादः खान-पान की आदतों को लेकर लगातार झगड़े हुए और यह विवाद तलाक की वजह बन गया।
- हनीमून पर जाने से इनकारः शादी के बाद लगातार साथ ना रहना, हनीमून पर ना जाने को तलाक का आधार बताया गया।
- खर्राटों की समस्याः एक साथी ने दूसरे के तेज खर्राटों, उससे होने वाली नींद की परेशानी की वजह से तलाक मांगा।
- पालतू कुत्ते को लेकर विवादः कुछ कपल में पालतू जानवर की देखभाल, उसे घर में रखने को लेकर बहस भी तलाक का कारण है।
- ऑनलाइन गेम की लतः पति या पत्नी के घंटों ऑनलाइन गेम खेलने, परिवार को इग्नोर करना भी तलाक की वजह है।
- घर का काम करने को लेकर विवादः घर में काम के बंटवारे को लेकर लगातार झगड़े भी तलाक की वजह बनते हैं।
- ससुराल या मायके में रहने पर विवादः शादी के बाद कहां रहना है? इस पर सहमति न बनने से भी कई रिश्ते टूट जाते हैं।

