कुछ फ्रूट्स ऐसे हैं जिन्हें एंटी-एजिंग कहा गया है। इनमें ऐसे तत्व रहते हैं, जो हमें काफी एनर्जी देते हैं। इन्हें हमेशा खाने से इंसान स्वस्थ बना रहता है और बुढ़ापा भी दूर रहता है

हेल्थ डेस्क। कुछ फल ऐसे हैं, जिनका रोज इस्तेमाल किया जाए तो स्वास्थ्य हमेशा ठीक रहता है। जल्दी कोई बीमारी नहीं होती और फिटनेस बनी रहती है। ये फल कई तरह के इन्फेक्शन्स से हमें बचाते हैं और अंदरूनी ताकत देते हैं। इनमें हर तरह के विटामिन, प्रोटीन और मिनरल पाए जाते हैं जो हमें हेल्दी रखते हैं। इनके खाने से बढ़ती उम्र का असर भी नहीं दिखता। जानते हैं इनके बारे में ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. सेब
सेब के बारे में बहुत पहले से कहा जाता रहा है कि यह डॉक्टरों से हमें दूर रखता है। रोज एक सेब खाने से बीमारियां दूर रहती हैं। सेब के छिलके में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो त्वचा को चमकदार बनाते हैं। सेब खाने से पेट भी साफ रहता है। इसमें विटामिन और मिनरल पार्याप्त मात्रा में होते हैं। इसलिए रोज सेब खाना चाहिए। इसे एंटी-एजिंग फ्रूट कहा जाता है।

2. अनार
अनार को हेल्थ के लिए सबसे मुफीद फल माना गया है। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स काफी मात्रा में होते हैं। इसमें और भी कई पोषक तत्व होते हैं। अनार खाने से ब्लड में रेड सेल्स बढ़ते हैं। अनार सबसे ज्यादा एनर्जी देने वाला फल है। यह त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे खाने से झुर्रियां नहीं पड़ती और त्वचा जवां बनी रहती है।

3. पपीता
पपीता एक ऐसा फल है जिसका सेवन रोज किया जाना चाहिए। यह लिवर को ताकत देता है और उसक लिए टॉनिक काम करता है। पपीता में एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स काफी होते हैं। इसमें विटामिन ई भी होता है, जो त्वचा के लिए जरूरी होता है। पपीता में मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटैशियम काफी मात्रा में पाया जाता है। रोज पपीता खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती। इसके सेवन से एनर्जी भी काफी मिलती है। 

4. एवोकाडो
एवोकाडो बहुत ही एनर्जी देने वाला फल है। इसमें हर तरह का विटामिन पाया जाता है। विटामिन ए की मात्रा इसमें ज्यादा होती है। यह विटामिन त्वचा के नये सेल्स के बनने में सहायक होता है। इस फल से कई तरह की बीमारियों में बचाव होता है।

5. कीवी
कीवी को सबसे फायदेमंद फल माना गया है। इसके बारे में कहा जाता है कि आपके शरीर में जिस तत्व की कमी होती है, उसे यह पूरा करता है। इसमें विटामिन सी और विटामिन ई भरपूर होता है। इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट हमें कई बीमारियों से बचाता है। कीवी एक विदेशी फल है, पर भारत के सभी शहरों में उपलब्ध है।