जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या होती है, वह सर्दियों में बढ़ जाती है। इसलिए सर्दियों में इससे विशेष बचाव करना चाहिए। सर्दियों में आस्टियोआर्थराइटिस की समस्या से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

हेल्थ डेस्क। जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या होती है, वह सर्दियों में बढ़ जाती है। जोड़ों में दर्द की समस्या अक्सर उम्र ज्यादा होने पर होती है, लेकिन आजकल कम उम्र में भी लोगों को यह समस्या होने लगी है। इसके पीछे गलत खान-पान और जीवनशैली की भूमिका है। बहरहाल, सर्दियों में अगर जोड़ों का दर्द ज्यादा परेशान करे तो कुछ घरेलू उपाय अपना कर राहत पाई जा सकती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. जोड़ों को घुमाएं
इसे ज्वाइंट रोटेशन कहते हैं। इसमें लेट कर जोड़ों को एक बार एक तरफ और दूसरी बार दूसरी तरफ घुमाएं। यह करीब 10-15 मिनट तक करते रहें। आर्थराइटिस में घुटने के अंदर घिसाव पैदा हो जाता है। इसलिए दर्द होता है। जोड़ों को रोटेट करने से इसमें कुछ राहत मिलती है।

2. तिल के तेल से करें मालिश
जोड़ों में दर्द की समस्या ज्यादा हो तो रोज सुबह और रात में सोने से पहले जोड़ों पर तिल के तेल से मालिश करें। अगर तिल का ऑर्गेनिक तेल मिल सके तो और भी बढ़िया असर होगा। आर्थराइटिस भी कई तरह का होता है। अगर वात के प्रभाव से जोड़ों में दर्द होगा तो तिल के तेल के मालिश से राहत मिलेगी।

3. घी का करें सेवन
आर्थराइटिस के दर्द में घी का सेवन करने से भी फायदा होता है। लेकिन सभी लोगों के लिए यह सही नहीं होता। सर्दियों में वात बढ़ जाने से यह दर्द बढ़ता है। सर्दियों में शरीर में नमी की भी कमी हो जाती है। घी के सेवन से यह कमी दूर होती है। जैतून के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। 

4. योग करें
आर्थराइटिस की बीमारी में योग से फायदा होता है। ताड़ासन, वीरभद्रासन और दंडासन से इसमें राहत मिलती है। लेकिन किसी की देख-रेख में ही योग करना चाहिए। अगर इसका अभ्यास नहीं हो तो योग करने से नुकसान भी हो सकता है।

5. हरी सब्जियों का सेवन करें
जोड़ों में दर्द की समस्या होने पर हरी सब्जियों के सेवन से फायदा होता है, क्योंकि इनमें मिनरल्स पाए जाते हैं। करेला, बैंगन और साग का जरूर खाएं। फलों में नियमित तौर पर सेब और एवकाडो खाने से भी इस समस्या में राहत मिलती है।