झारखंड में अंकिता सिंह की हत्या के बाद अब प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के साथ अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब गोड्‌डा जिले से शॉकिग मामला आया है। जहां एक 19 साल की लड़की का रेप किया गया। दरिंदे ने ऐसा हाल कर दिया कि अब पीड़िता ऑपरेशन कर भ्रूण निकालना पड़ा।

गोड्‌डा: झारखंड की एक और बेटी दुष्कर्म का शिकार हुई है। गोड्‌डा जिले में 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती का ऐसा हाल किया गाय डॉक्टरों को ऑपरेशन कर उसका मृत भ्रूण निकालना पड़ा। आरोपी ने गर्भपात के लिए युवती के दवा खिला दिया था। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जबरन बनाया संबंध, प्रेगनेंट होने पर खिलाया दवा 
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि जब वह 15 साल की थी तब से आरोपी उसका पीछा करता था। विरोध करने के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा। अप्रैल 2022 में अकरम ने जबरन उसके साथ संबंध बनाया। उसे घर में अकेला देख अकरम ने उसके साथ गलत किया। डर से उसने यह बात अपने परिजनों को नहीं बताई। फिर उसे पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। उसने अकरम को यह बता बताई जो अकरम ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी। जिसके बाद उसने किसी तरह अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। 

युवती के गर्भ में दो माह का था भ्रूण
मेडिकल करने के दौरान युवती के गर्भ में डॉक्टरों को दो माह का मरा हुआ भ्रूण मिला। ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने भ्रूण निकाला। डॉक्टरों का कहना है कि गर्भपात का दवा खिलाने के कारण भ्रूण मर गया। इस मामले में जिले के एसपी नाथू सिंह मीणा का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल भेजा जा रहा है। पीड़िता का बयान लिया गया है।

यह भी पढ़ें-ये प्रोफेसर कॉलेज की लड़कियों को भेजता था अपनी न्यूड तस्वीरें, नोट्स के बहाने घर बुलाता और फिर...