झारखंड के धनबाद में वासेपुर में नन्हे खान के हत्या के आरोपी नासिर खान ने गुरुवार 14 जुलाई के दिन कोर्ट में खुद को सरेंडर कर दिया। मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उसके घऱ में कुर्की की है। आरोपी गैंगस्टर प्रिंस खान का पिता है।

धनबाद: धनबाद के वासेपुर में महताब आलम उर्फ नन्हे खान मर्डर केस के आरोपी नासिर खान ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। नासिर खान गैंगस्टर प्रिंस खान के पिता हैं। सरेंडर करने के बाद आरोपी को कोर्ट में 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नासिर खान की तलाश धनबाद पुलिस को लंबे समय से थी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह की अदालत में नासिर खान ने सरेंडर किया। नासिर खान के अधिवक्ता उदय कुमार भट्ट और सहायक लोक अभियोजक उमेश दीक्षित की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने नासिर खान की जमानत अर्जी खारिज कर दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

24 नवबंर को हुई थी, नन्हे खान की हत्या 
24 नवंबर 2021 को जमीन कारोबारी महताब आलम उर्फ नन्हे खान की वासेपुर पुल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रिंस खान ने एक वीडियो वायरल कर नन्हे खान की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इस मामले में पुलिस ने प्रिंस खान की माँ नसरीन परवीन, भाई मो. अमन और ब्रजेश समेत अन्य को जेल भेज दिया था। वीडियो में प्रिंस खान ने नन्हे खान की हत्या जमीन कारोबारी लाला खान की हत्या का बदला लेना बताया था। उसने 6 माह में फहीम खान के सल्तनत को उखाड़ फेंकने की धमकी भी दी थी। प्रिंस खान पूर्व में फहीम खान के साथ ही काम करता था। बाद में वह फहीम खान से अलग हो गया। प्रिंस खान फिकहल फरार है। पुलिस को उसकी कई दिनों से तलाश है। पुलिस उसकी घर की कुर्की भी कर चुकी है।

प्रिंस के ऑफिस में हुई थी नन्हे खान की हत्या की प्लानिंग
नन्हे खान की हत्या की प्लानिंग प्रिंस खान के ऑफिस में हुई थी। इसमें प्रिंस के अलावा उसके माता-पिता, भाई समेत कई लोग मौजूद थे। नन्हे ने डिक्की, अनवर, हैदर अजर हीरा को नन्हे खान की हत्या करने की जिम्मेवारी सौंपी थी। घटना के बाद पुलिस द्वारा प्रिंस के ऑफिस में छापेमारी करने के दौरान कई हथियार बरामद हुए थे। इस हत्याकांड में शामिल लगभग सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि प्रिंस के पिता ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। प्रिंस फरार है।

यह भी पढ़े- बर्मामाइंस में हुए अमित सिंह हत्याकांड का खुलासा: गोली चलाने वाला आरोपी अरेस्ट,हत्या में उपयोग हथियार भी बरामद