यह तस्वीर झारखंड के रांची की है। महाराष्ट्र और हरियाणा के बाद यहां भी विधानसभा चुनाव होने है। इसे देखते हुए नेता बाबाओं की शरण में पहुंचने लगे हैं।

रांची. यह तस्वीर झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट को दिखाती है। अपने और सरकार के भविष्य को लेकर चिंतित हेल्थ मिनिस्टर रामचंद्र चंद्रवंशी नागा बाबा की शरण में पहुंच गए। पिछले दिनों उन्होंने नागा बाबा को रांची स्थित आवास पर बुलाया और आशीर्वाद लिया। नागा बाबा हरिद्वार से यहां पहुंचे थे। उनके साथ और भी कई साधू-संत थे। चंद्रवंशी पलामू के विश्रामपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रघुवर सरकार के सबसे बुजुर्ग मंत्री
रामचंद्र चंद्रवंशी रघुवर सरकार के सबसे बुजुर्ग मंत्री कहे जाते हैं। वे बताते हैं कि साधू-संतों और बाबाओं का स्वागत-सत्कार भारतीय संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। उल्लेखनीय है कि चंद्रवंशी पहले भी इस तरह साधू-संतों से आशीर्वाद लेते रहे हैं। कभी वे राजस्व विभाग में जॉब करते थे। हालांकि राजनीति में ऐसा मन रमा कि नौकरी छोड़ दी। रामचंद्र पहले आरजेडी में थे। लेकिन बाद में भाजपा में आ गए। वे संयुक्त बिहार में लालू प्रसाद यादव की सरकार में मंत्री बने थे।