झारखंड का जामताड़ा जिला साइबर क्राइम के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यूपी की पुलिस ने जामताड़ा को एक रेस्टोरेंट संचालक को जामताड़ा पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। पेंशन बंद होने के नाम पर करीब 55 लाख की ठगी कर ली गई।

जामताड़ा. झारखंड का जामताड़ा जिला साइबर क्राइम के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। देश के सभी राज्यों के लोगो के यहां के साइबर क्रिमिनल ने अपना शिकार बनाया है। इस बार यूपी के रिटायर्ड पुलिसकर्मी को ठगो ने अपना शिकार बनाया। यूपी की पुलिस ने जामताड़ा को एक रेस्टोरेंट संचालक को जामताड़ा पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। उस पर यूपी के पुलिस कर्मी से 55 लाख की ठगी करने का आरोप है। अपराधी का नाम सोनू मंडल है और वह यहां एक रेस्टोरेंट चलाता था। पूरे मामले में रेस्टोरेंट संचालक का भाई भी दोषी है जो अभी फरार है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिटायर्ड पुलिसकर्मी के खाते से की गई है 55 लाख की ठगी
जानकारी के मुताबिक यूपी आजमगढ़ में भवेश वर्मा नाम के एक रिटायर्ड हेड कांस्टेबल के खाते से साइबर अपराधियों द्वारा पेंशन बंद होने के नाम पर करीब 55 लाख की ठगी कर ली गई। बताया जा रहा है कि ठगी का काम जामताड़ा से किया गया और जामताड़ा के एटीएम के माध्यम से विभिन्न खातों से पैसे की निकासी की गई।

पेंशन बंद करने के नाम पर बनाया निशाना
जामताड़ा पहुंची यूपी आजमगढ़ साइबर थाना की पुलिस ने बताया कि आजमगढ़ में सेवानिवृत्ति हेड कांस्टेबल के खाते से पेंशन बंद के नाम पर साइबर अपराधियों द्वारा 55 लाख रुपए ठगी कर ली गई है। मामला दर्ज होने के बाद जांच की गई। अनुसंधान के क्रम में पहले दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें यह पता चला कि जामताड़ा से ठगी का काम किया गया है और 13 खाते से एटीएम के माध्यम से जामताड़ा में पैसे की निकासी की गई है।

संचालक सोनू पहले से है आरोपी
पकड़ा गया साइबर अपराधी सोनू मंडल वांछित था। जिसके खाते से उसके भाई द्वारा पैसे का ट्रांजैक्शन किया जाता था।फिलहाल पकड़े गए साइबर अपराधी रेस्टोरेंट संचालक सोनू मंडल को यूपी आजमगढ़ साइबर अपराध थाने की पुलिस कानूनी कार्रवाई करते हुए जामताड़ा न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ यूपी ले गई है।

इसे भी पढ़ें- चमत्कारी घटना: मालिक की मौत पर श्मशान पहुंचा बैल, शव को चूम अर्थी के लगाए परिक्रमा, आंख से बहे आंसू