दिल दहला देने वाला यह भीषण एक्सीडेंट सोमवार सुबह लातेहार जिले में हुआ। सामने से आ रही एक कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। दोनों खून से लथपथ दंपति चीखते रहे, कोई उनको बचाने वाला भी नहीं था।

रांची. किसी ने सही कहा कि कब किसकी मौत हो जाए यह कोई नहीं कह सकता है। ऐसा ही एक दुखद मामला झारखड़ के लातेहार जिले से सामने आया है। जहां एक दंपती खुशी-खुशी नए कपड़े पहनकर शादी से लौट रहे थे, इसी दौरान उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया और दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। आलम यह था कि उनको कोई उठाने वाला थक नहीं था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति-पत्नी चीखते रहे..कोई नहीं था बचाने वाला
दरअसल, दिल दहला देने वाला यह भीषण एक्सीडेंट चंदवा क्षेत्र के हुटाप मोड़ पर सोमवार सुबह हुआ। जहां तेज रफ्तार में सामने से आ रही एक कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। दोनों हाइवे पर गिर गए, खून से लथपथ दंपति चीखते रहे, लेकिन कोई उनको बचाने वाला तक नहीं था।

देखने वालों के खड़े हो गए रोंगटे
हादसे की जानकारी लगते ही आसपास के लोग वहां पर जमा हो गए। बताया जाता है कि जिस किसी ने यह दर्दनाक सीन देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं कार चालक गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पति-पत्नी मूल रुप से नामकुम कोचा टोली के रहने वाले थे। दंपती सुबह एक शादी में शामिल होकर बाइक से लातेहार आ रहे थे।