झारखंड के चाईबासा में पोस्टेड इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेस (IFS) के अफसर को दिल्ली पुलिस ने  यौन शोषण के आरोप में गुरुवार 7 जुलाई को अरेस्ट किया गया है। गिरफ्तार होने से पहले ऑफिसर फरार चल रहे थे।

 वेस्ट सिंहभूम (west singhbhum). वेस्ट सिंहभूम के चाईबासा में प्रतिनियुक्त भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अफसर अंशुमान राजहंस को दिल्ली पुलिस ने इंजीनियर युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है। अंशुमन राजहंस देवघर के रहने वाले हैं। उन्हें दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। अंशुमन राजहंस फिलहाल चाईबासा में प्रतिनियुक्त है। हालांकि उन्होंने अभी योगदान नहीं दिया है। केस के मामले में वे फरार चल रहे थे। उनके खिलाफ 15 मई को ठाणे की इंजीनियर युवती ने दिल्ली के राजेंद्र नगर थाना में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का केस दर्ज कराया था। तब से वे फरार चल रहे थे। इस दौरान वे लगातार भागते रहे। कभी जमशेदपुर तो कभी रांची, आसंशोल समेत अन्य स्थानों पर छिपते रहे। अंततः उनका लोकेशन कोलकाता के सियालदा में मिला, जिसके बाद दिल्ली पुलिस वहां पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2017 से कर रहा शोषण, मंदिर में शादी भी की 
युवती का आरोप है कि अंशुमन राजहंस 2017 से उसका शोषण कर रहा था। राजेंद्र नगर में सिविल परीक्षा की तैयारी के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। इंजीनियरिंग करने के बाद युवती भी सिविल परीक्षा की तैयारी करने वहां गई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई फिर अंशुमन राजहंस शादी का झांसा देकर लगातार उसका शोषण करता रहा। नौकरी लगने के बाद अंशुमन राजहंस ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। रिलेशन के दौरान उसने मंदिर में शादी भी की लेकिन फोटो खींचने नहीं दिया। बताया जाता है कि वर्ष 2018 में अंशुमान का चयन आईआरटीएस में हुआ था। वर्ष 2020 में उनका चयन आईएफएस में हुआ।


भारतीय वन सेवा की परीक्षा में मिला था 11वां रैंक
अंशुमन राजहंस को भारतीय वन सेवा की परीक्षा में 11वां रैंक मिला था। जबकि सिविल सेवा की परीक्षा में उन्हें 365वां रैंक मिला था। उनके पिता सहायक अभियंता के पद से रिटायर्ड हुए थे। मां सरकारी स्कूल की शिक्षिका हैं। 

झारखंड कैडर के दूसरा अफसर गिरफ्तार
बता दें कि कुछ दिनों पूर्व ही आईएएस अफसर शैयद अहमद रियाज को आईआईटी की छात्रा से सेक्सुअल हरासमेंट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वे खूंटी में एसडीएम के पद पर तैनात थे। अब अंशुमान राजहंस को भी इसी तरह के मामले में गिरफ्तार किया गया।


यह भी पढ़े- कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी : बीच सड़क युवक की जूतों से जोरदार पिटाई, देखिए वीडियो